कारोबार

जरुरी खबर! PF Account से बार-बार पैसा निकालना डाल सकता है मुश्किलों में, बुढ़ापे में बढ़ सकती है परेशानी

EPFO 3.0 PF Withdrawal Rules: EPFO 3.0 के अंतर्गत अब पहले से आसानी से पीएफ (PF Account ) का पैसा निकाला जा सकता है और प्रक्रिया भी काफी तेज हो गया है। एक तरफ यह नियम पैसे निकालने में आने वाली परेशानियों को खत्म कर दिया है वहीं दूसरी तरफ एक्सपर्ट ने इसे भविष्य के लिए खतरा भी कहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नए नियमों की सबसे बड़ी बात यह है कि आपको अब पैसा निकालने के लिए दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना होगा। पहले 13 अलग-अलग कैटेगरी इसके लिए रखा गया था जिसे घटकर अब तीन कर दिया गया है। अब तो 12 महीने नौकरी के बाद भी पीएफ (PF) का पैसा निकाला जा सकता है जबकि पहले 5 से 7 साल का इंतजार करना पड़ता था।

बिना बताए अब दो बार बैलेंस का 100% हिस्सा साल में निकाला जा सकता है। यानी की पीएफ का पैसा अब आपके सेविंग अकाउंट के जैसे काम करेगा जिसे आप कहीं भी इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि बार-बार पैसा निकालना आपकी बुढ़ापे में मुश्किलें भी बढ़ा सकता है।

बार-बार पैसा निकालना बढ़ा सकता है मुश्किलें (EPFO 3.0 PF Withdrawal Rules)

जानकारों की माने तो प्रक्रिया भले ही आसान हो गया है लेकिन अगर आप बार-बार पीएफ का पैसा निकाल रहे हैं तो बुढ़ापे में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपको ध्यान देना होगा कि फिलहाल पीएफ पर 8.25% का शानदार ब्याज दिया जाता है लेकिन अगर आप बार-बार पैसे निकाल रहे हैं तो आपको कंपाउंडिंग इंटरेस्ट नहीं मिलेगा जिससे आपका बुढ़ापा मुश्किलों में गुजरेगी क्योंकि बुढ़ापे तक आप अच्छा पैसा जोड़ नहीं पाएंगे।

जरूरी है कि आप अपने पीएफ अकाउंट से पैसा समझदारी के साथ निकाले। ज्यादा पैसा निकालने के चक्कर में आप कंपाउंड इंटरेस्ट का फायदा नहीं ले पाएंगे और बुढ़ापे में आपकी परेशानी या काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।

Related Articles

Back to top button