कारोबार

केसर के आर्डर अटके, पिस्ता 2200 के पार, मखाना 100 से 150 रुपए किलो तेज

Kesar Rate Update: ईरान में सत्ता परिवर्तन को लेकर चल रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का असर अब इंदौर के थोक बाजार में भी साफ दिखने लगा है। ईरान से आयात होने वाले केसर और पिस्ता की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ने से इनके भाव में अचानक तेजी आ गई है। बाजार में केसर की उपलब्धता सीमित होने लगी है, वहीं कई व्यापारियों ने भाव और हालात स्पष्ट होने तक सेल तक रोक दी है।

थोक व्यापारियों के अनुसार ईरान में लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक अस्थिरता बनी रहने की आशंका है। इसका सीधा असर वहां से होने वाले निर्यात पर पड़ रहा है। केसर की खेप समय पर न पहुंचने और नए ऑर्डर अटकने से बाजार में माल की कमी बन रही है। इसी कारण थोक स्तर पर केसर के भाव में मजबूती आई है और खुदरा बाजार में भी महंगाई का दबाव बढ़ने लगा है। पिस्ता के भाव में भी तेज उछाल दर्ज किया गया है। व्यापारियों के मुताबिक हाल ही में पिस्ता का दाम बढ़ाकर 2200 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। आयात महंगा होने और सप्लाई चैन बाधित होने से आगे भी भाव में और तेजी की आशंका जताई जा रही है। खासकर शादी-विवाह और त्योहारी सीजन को देखते हुए मांग बनी हुई है, जिससे बाजार में दबाव बढ़ा है।

थोक व्यापार से जुड़े जानकारों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक हालात और निर्यात-आयात पर पड़ने वाले असर का प्रभाव आने वाले दिनों में अन्य ड्रायफ्रूट और मसालों पर भी देखने को मिल सकता है। यदि ईरान में स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो केसर और पिस्ता के भाव में और उछाल आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

छावनी अनाज मंडी भाव चना कांटा 5950 से 6000 डंकी चना 5000 से 5400 विशाल 5650 से 5675 मसूर 5700 से 5750 महाराष्ट्र सफेद 6800 से 6900 महाराष्ट्र लाल 6900 से 7100 कर्नाटक नई 7400 से 7700 निमाड़ी नई तुअर 6000 से 7000 मूंग बेस्ट गर्मी 7800 से 8200 मूंग बेस्ट बोल्ड 8100 से 8300 एवरेज 6500 से 6700 मोगर 5500 से 6500 उड़द बोल्ड 7200 से 7500 एवरेज 6200 से 6700 हल्का उड़द 3000 से 5000 काबुली डॉलर 8000 से 8500 काबुली रशियन 5500 से 5700 बिटकी 5000 से 5200 सरसों (मीडियम) 7800 से 8100 निमाड़ी 8200 से 8300 रायडा 5800 से 6100 सोयाबीन 4600 से 4800 अलसी 7800 से 8000 तिल्ली 7000 से 8500 टोली गेहूं मिल क्वालिटी 2650 से 2675 लोकवन 2850 से 2900 पूर्णा 2800 से 2850 मालवराज 2750 से 2775 मक्का 1700 से 1750 चना दाल 7200 से 7300 मीडियम 7400 से 7500 बेस्ट 7700 से 7900 तुअर दाल 6800 से 7000 मीडियम 8000 से 8200 बेस्ट 9000 से 9100 एक्स्ट्रा बेस्ट 9900 से 10000 ब्रांडेड 11200 मूंग दाल 9000 से 9100 रुपए रहा।

मखाना 100 से 150 रुपए किलो तेज

मखाना में भी तेजी का दौर चल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि मखाना की निर्यात मांग अच्छी बनी हुई है। विदेशी बाजारों से लगातार ऑर्डर मिलने के कारण घरेलू बाजार में इसकी उपलब्धता घटी है। इसी वजह से मखाना के भाव में 100 से 150 रुपए प्रति किलो तक की तेजी दर्ज की जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button