कारोबार

बेटी की पढ़ाई से लेकर शादी तक की चिंता होगी खत्म…इस स्कीम में करें निवेश, मिलेगा 30लाख का रिटर्न

SSY Scheme: बेटी के जन्म होने के बाद से ही माता-पिता बेटी की भविष्य को लेकर चिंतित रहने लगते हैं। बेटियों के लिए सरकार के द्वारा कई स्कीम चलाई जा रही है जिसमें निवेश करके आप बेटी की पढ़ाई से लेकर शादी तक की चिंता खत्म कर सकते हैं। आप अगर अपनी बिटिया रानी के उज्जवल भविष्य के लिए कहीं निवेश करना चाहते हैं तो सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं।

इस स्कीम में आपको आकर्षक ब्याज मिलेगा इसके साथ टैक्स पर भारी छूट मिलेगा और गारंटीड रिटर्न भी मिलेगा। इस स्कीम में आप कम समय में काफी बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं जिससे बेटी की शादी और पढ़ाई की सारी ज़रूरतें आसानी से पूरी हो जाएगी।

कौन खोल सकता है खाता?

इसमें केवल भारत के नागरिक ही खाता खोल सकते हैं। अगर बेटी 10 साल से कम उम्र की है तो माता-पिता या कानूनी अभिभावक बेटी के नाम से खाता खोल सकते हैं और सबसे बड़ी बात है कि एक परिवार की केवल दो बेटियों के लिए ही इसमें खाता खोला जा सकता है। खाता को 18 साल की उम्र तक अभिभावक संचालित करते हैं और 18 साल की उम्र के बाद बच्ची खुद संचालित करेगी।

कितना करना होगा निवेश

इस स्कीम में आपको ₹250 की न्यूनतम राशि निवेश करनी होगी, वही अधिकतम आप डेढ़ लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं। आप राशि को एकमुस्त या किस्तों में जमा कर सकते हैं। खाता खोलने के लिए 15 साल तक आपके निवेश करना होगा। आप अगर किसी भी वर्ष में पैसा निवेश नहीं करते हैं तो आपका खाता डिफॉल्ट हो सकता है और इसके बाद दोबारा खाता खोलने के लिए ₹50 प्रति वर्ष का पेनल्टी देना होगा।

बेटी जब 18 साल की हो जाती है या फिर दसवीं की पढ़ाई पूरी कर लेती है तो आप 50% की राशि निकाल सकते हैं। खाताधारक की मृत्यु हो जाती है तो भी आपको पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। इस योजना के अंतर्गत आप 30 लख रुपए तक बेटी के भविष्य के लिए जोड़ सकते हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button