कारोबार

8th Pay Comission: 18000 से 45000 पर पहुंचेगी सैलरी,इन भत्तो में होगी बढ़ोतरी, पढ़े लेटेस्ट अपडेट

8th Pay Comission: केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं। काफी समय पहले आठवी वेतन आयोग का गठन हो चुका है लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। 18 महीने में इस पर विस्तार से रिपोर्ट बना कर सरकार को देना है और इसके बाद विचार विमर्श करने के बाद इसे लागू किया जाएगा। इसी बीच कई संगठनों के द्वारा कर्मचारीयों के हित को लेकर सरकार से कई तरह की मांग की गई है।

अभी कुछ दिन पहले ही नेशनल काउंसलिंग के मजदूर संघ के द्वारा मांग रखी गई थी की आठवी वेतन आयोग के अंतर्गत कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18000 से बढ़कर 69000 किया जाए। इसके साथ ही फिटमेंट फैक्टर को 3.83 करने की मांग की गई है। वहीं कुछ संगठनों ने स्टेटमेंट फैक्टर को चार करने की मांग की है।

कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। महंगाई भत्ता के साथ-साथ एरियर में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ट्रैवल एलाउंस में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी क्योंकि लंबे समय से ट्रैवल एलाउंस में बढ़ोतरी नहीं हुई है।

2027 तक लागू हो सकता है आठवां वेतन आयोग

आठवें वेतन आयोग को साल 2027 तक लागू किया जा सकता है। 2027 जून तक आठवी वेतन आयोग को लागू किया जा सकता है हालांकि अभी तक सरकार के द्वारा इसको लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। 30 अप्रैल को आठवें वेतन आयोग से जुड़ा आखिरी बैठक होने वाला है जिसमें कई कर्मचारी संगठन शामिल होंगे। अब देखना होगा कि इस बैठक में क्या अनाउंसमेंट होता है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button