Post Office New Rules: बड़ी खबर! ऑफिस में बदला ये 2 जरूरी नियम, अब पैसा निकालना होगा मुश्किल

Post Office New Rules: आपका अगर अकाउंट पोस्ट ऑफिस में है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। पोस्ट ऑफिस के द्वारा नियमों में बदलाव किया गया है जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। अब अगर पोस्ट ऑफिस योजना में निवेश कर रहे हैं तो अब आप पैन कार्ड के बिना डिपॉजिट और विड्रॉल नहीं कर पाएंगे। अब किसी भी वृत्तीय लेनदेन के लिए पैन कार्ड जरूरी होगा। फॉर्म को लेकर भी बदलाव किया गया है।
पोस्ट ऑफिस के नई गाइडलाइन के अनुसार अब किसी भी काम के लिए आपको पैन कार्ड दिखाना होगा। आपको पोस्ट ऑफिस से जुड़ा कोई काम हो या इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक से आपको पैसा जमा करने या निकालने के लिए हर हाल में पैन कार्ड दिखाना होगा।
नियमों में क्या हुआ है बदलाव?
नए नियमों के अंतर्गत पोस्ट ऑफिस अकाउंट खोलना, पैसे जमा करने निकालना और फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने समेत कई लेनदेन के लिए पैन कार्ड देना जरूरी कर दिया गया है। भ्रष्टाचार को रोकना और ट्रांसपेरेंसी में सुधार करने के लिए यह नियम लागू किया गया है ताकि टैक्स चोरी की संभावना कम हो सके।
पैन कार्ड नहीं है तो क्या होगा?
जिन लोगों के पास पैन कार्ड नहीं है उसके लिए नियमों में अलग तरह का बदलाव हुआ है। ऐसे लोगों को फॉर्म 60 के जगह परफॉर्म 97 जमा करना होगा। इस फॉर्म में जमा करता का नाम पता ट्रांजैक्शन टाइप और ट्रांजैक्शन को वेरीफाई करने वाले सहायक दस्तावेज होंगे। सभी डाकघर में स्पष्ट रूप से जानकारी दिया है कि पैन कार्ड के बिना अब कोई लेनदेन नहीं होगा।
तत्काल प्रभाव से सभी नियम को लागू कर दिया गया है। टैक्स चोरी को रोकने के लिए इसके साथ ही साथ लेनदेन में पारदर्शिता बनी रहे इसके लिए इस नियम में बदलाव किया गया है। आप अगर पोस्ट ऑफिस में पैसा जमा करने या निकालने जा रहे हैं तो हर हाल में पैन कार्ड लेकर जाएं वरना परेशानी बढ़ सकती है।
















































