अन्य राज्य

बेकाबू स्कार्पियो चार बार पलटी,10 फीट गहरी खाई में गिरी:एक युवक की मौत, पांच घायल; मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे

दौसा में बेकाबू स्कॉर्पियो चार बार पलटती हुई सड़क किनारे 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। स्कॉर्पियो सवार एक युवक गाड़ी से बाहर निकल गया और हवा में उछलते हुए खाई में जा गिरा। इसके बाद पीछे से पलटती हुई आई गाड़ी की चपेट में आ गया। स्कॉर्पियो में सवार 6 युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।

हादसा रविवार सुबह 11.30 बजे जयपुर-आगरा NH-21 पर रेटा गांव के पास मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौटते समय हुआ।

अब पढ़िए, पूरा घटनाक्रम …

मेहंदीपुर बालाजी से लौट रहे थे 6 युवक

स्कॉर्पियो में सवार सभी युवक मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। गाड़ी में हनुमानगढ़ जिले के शिवांग, मुकुंद, साहिल, रोहित और करण सिंह सवार थे। इनके साथ बालोतरा (बाड़मेर) निवासी राजपाल (22) भी मौजूद था।

हाईवे पर रेटा गांव के पास अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। स्कॉर्पिया चार बार पलटते हुए सड़क किनारे 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

पलटियां खाते ही गाड़ी से उछलकर गिरे सवार

स्कॉर्पियो के पलटने के बाद दौरान एक युवक गाड़ी से बाहर निकलते हवा में उछलता हुआ खाई में जा गिरा। पीछे पलटते हुए आई गाड़ी की चपेट में आ गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

एक की मौत, पांच घायल; एक को जयपुर रेफर किया

सूचना पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में राजपाल (22) निवासी बालोतरा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करण सिंह निवासी हनुमानगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया। इसके अलावा शिवांग, मुकुंद, साहिल और रोहित भी घायल हुए हैं।

Back to top button