कारोबार

Silver Rate Hike: बड़ी उठा-पटक के बाद पटरी पर आई चांदी, आज 21000 रुपए बढ़े दाम

Today Silver price: चांदी की कीमतों में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही गिरावट का दौरा आज थम गया है। एमसीएक्स की रिपोर्ट के अनुसार पिछले तीन दिनों में हुई बड़ी गिरावट के बाद आज चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज 3 फरवरी को दोपहर तक चांदी की कीमतों (silver rate hike) में 21000 रुपए प्रति किलो से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बता दें कि चांदी की कीमतों में पिछले तीन दिनों में 1.60 लाख की बड़ी गिरावट हुई थी। इस गिरावट ने निवेशकों में भी डर और भय का माहौल पैदा कर दिया था। लेकिन आज इस सुनहरी धातु में कोई बढ़त ने एक बार फिर निवेशकों को हौसला देने का काम किया है।

2,57,524 रुपए प्रति किलो पर पहुंचे चांदी के दाम

एमसीएक्स की रिपोर्ट के अनुसार आज 3 फरवरी को चांदी की कीमतें (silver price today) दोपहर 12:20 तक 21,263 की बढ़ोतरी के साथ 2,57,524 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। चांदी की कीमतों में पिछले तीन दिनों से निवेश को द्वारा किए जा रहे प्रॉफिट बुक के चलते हुई बड़ी गिरावट के बाद आज की बढ़त ने संजीवनी बूटी का काम किया है। पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में हुई बंपर बढ़ोतरी (silver rate hike) के कारण इसकी फिजिकल डिमांड पर भी असर पड़ा था जिस वजह से सर्राफा बाजार में चांदी के उपभोक्ताओं की रौनक गायब हो गई थी। लेकिन अब चांदी के दाम कम होने पर एक बार फिर सर्राफा बाजार में इसकी फिजिकल डिमांड बढ़ गई है।

मार्जिन मनी बढ़ने से सोने चांदी की कीमतों पर बना दबाव

सोने और चांदी की कीमतों पर इन दोनों मार्जिन मनी बढ़ने से दबाव बना हुआ है। यही कारण है कि चांदी के साथ-साथ पिछले तीन दिनों में सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेबी रजिस्टर्ड कमोडिटी एक्सपर्ट की माने तो सीएमई ने कॉपर के बाद सोने की मार्जिन मनी 6% से बढ़कर 8% और चांदी के मार्जन मनी 11% से बढ़ाकर 15% कर दी है। जिस वजह से आने वाले समय में भी दोनों चमकीली धातुओं पर दबाव बने रहने का अनुमान है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button