कारोबार

गर्मी में इन 4 सब्जियों की खेती कर बनेगें मालामाल, मात्र 30 दिन में हो जाती है तैयार, खूब होगा इनकम

Summer farming tips: आज के समय में लोग आधुनिक तरीके से खेती करके काफी अच्छी कमाई करने लगे हैं। कई ऐसी फसले हैं जो कम समय में तैयार हो जाती है, और इनकी खेती करके अच्छी कमाई भी की जा सकती है। आज हम आपको ऐसी फसल के बारे में बताएंगे जो गर्मी के मौसम में उगाई जाती है और यह मात्र 30 दिन में तैयार हो जाती है। तो आईए जानते हैं इन फसलों के बारे में विस्तार से…

गर्मियों में भिंडी खीरा ककड़ी तरबूज खरबूज कस्तूरी मेंथी आदि की खेती करके काफी अच्छी कमाई की जा सकती है। इन सब्जियों की खेती कम समय में हो जाती है और इससे काफी अच्छा मुनाफा होता है।

भिंडी (Okra): भिंडी की खेती 40 से 45 दिनों में तैयार हो जाती है और आप इसकी खेती कर ढाई लाख रुपए का मुनाफा कमा सकते हैं। आप अगर हाइब्रिड किस्म के भिंडी का उपयोग करते हैं और नियमित सिंचाई करते हैं तो और अच्छा उपज होगा। मार्केट में इसकी मांग बनी रहती है।

खीरा और ककड़ी: गर्मी में खीर और ककड़ी की मांग काफी ज्यादा बनी रहती है। यह 40-50 दिनों में तैयार होने वाली ये फसलें गर्मियों का जैकपॉट हैं। सबसे बड़ी बात है कि इसकी खेती कम समय में होती है और इससे मुनाफा भी काफी होता है।

तरबूज-खरबूज: तरबूज और खरबूज भी 30 से 40 दिनों में तैयार हो जाते हैं। इसकी खेती बलुई दोमट मिट्टी में की जाती है और गर्मी के दिन में इसकी मांग काफी ज्यादा बनी रहती है।

कस्तूरी मेथी: कस्तूरी मेथी की मांग पूरे साल बनी रहती है। यह 30 से 40 दिनों में तैयार हो जाती है और इसकी खेती करके आप कम समय में मालामाल बन सकते हैं। इसकी खेती कर हर महीने 50000 की कमाई हो सकती है। सबसे बड़ी बात है कस्तूरी मेथी की खेती करने में अधिक खर्च नहीं आता।

बेल वाली सब्जियां: लौकी, करेला, और तरोई गर्मियों में शादी-ब्याह के सीजन में बहुत अच्छी कमाई कराती हैं। इन सब्जियों की मांग बनी रहती है ऐसे में इसकी खेती फायदेमंद साबित होगी।

Related Articles

Back to top button