कारोबार

Indian Railway Rules: ट्रेन में बिना टिकट चढ़ गए हैं तो घबराएं नहीं, जान लें रेलवे का नया नियम

Indian Railway Rules: हमारे देश में रोजाना बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। कई बार ऐसा होता है इमरजेंसी में हमें अचानक से यात्रा करना पड़ता है और हमारे पास टिकट नहीं होता है ऐसे में हमारी परेशानियां बढ़ने लगती है। आपको बता दे कि आप प्लेटफार्म टिकट पर भी ट्रेन में चढ़ सकते हैं।

जी हां बिल्कुल सच बात है। लेकिन कई बार रेलवे के द्वारा एक खास प्रक्रिया का पालन किया जाता है। जब भी आप ट्रेन से सफल करें तो रेलवे के कुछ नियमों का ध्यान रखें।

क्या कहता है रेलवे का नियम

अगर आपके पास टिकट नहीं है तो आप प्लेटफार्म टिकट खरीद कर भी ट्रेन में चढ़ सकते हैं। ट्रेन में चढ़ने के बाद आपको तुरंत TTE से संपर्क करना होगा और TTE से बताना होगा कि आप बिना टिकट कैसे ट्रेन में चढ़े हैं। TTE आपके लिए टिकट बना कर देगा। आपको शुरुआती स्टेशन से लेकर गंतव्य स्टेशन तक का किराया देना होगा।

हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा की प्लेटफार्म टिकट पर आप ट्रेन में चढ़ तो सकते हैं लेकिन आपको सीट नहीं मिलेगी।TTE के द्वारा आपको जमाने के साथ-साथ पूरा किराया लेकर टिकट बना दिया जाएगा। अगर किसी बोगी में सीट खाली है तो आपको सीट भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इस नियम का फायदा आपको तभी मिलेगा जब आप खुद जाकर TTE से अपनी परेशानी बताएंगे और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और टिकट चेकिंग के दौरान आप पकड़े जाते हैं तो आपके ऊपर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

आपको बता दे प्लेटफार्म टिकट पर यात्रा केवल इमरजेंसी के लिए होता है। बिना टिकट अगर आप ट्रेन में चढ़ गए हैं तो तुरंत टिकट चेकर से संपर्क करके अपना टिकट बनवा ले। इससे आपकी परेशानियां दूर हो जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button