MP Board 12th Result 2026: जारी हुआ एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट; यहां डायरेक्ट लिंक से तुरंत देखें

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ने आज यानी शुक्रवार, 12 जून 2026 को शाम ठीक 4 बजे कक्षा 12वीं की द्वितीय परीक्षा (सप्लीमेंट्री/अंक सुधार परीक्षा) का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है।
बोर्ड द्वारा जारी अधिकृत आंकड़ों के अनुसार, इस बार भी नियमित (Regular) और स्वाध्यायी (Private) दोनों श्रेणियों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में कहीं बेहतर रहा है। नियमित परीक्षार्थियों का कुल पास प्रतिशत 59.57% दर्ज किया गया है, जबकि स्वाध्यायी परीक्षार्थियों का कुल रिजल्ट 42.10% रहा।
यहां आधिकारिक लिंक से चेक करें अपना परिणाम
परिणाम का लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं-
ऑफिशियल वेबसाइट: mpbse.mponline.gov.in
रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर (Roll Number) और आवेदन क्रमांक (Application Number) दर्ज करना होगा। नतीजे जारी होने के बाद वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक के कारण यदि पोर्टल लोड होने में समय ले, तो छात्र थोड़ा धैर्य रखें और कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।
नियमित (Regular) परीक्षार्थियों का रिपोर्ट कार्ड
इस वर्ष नियमित श्रेणी में कुल 1,42,468 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,42,467 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए।
कुल पास प्रतिशत: 59.57%
लड़कियों का पास प्रतिशत: 62.31% (कुल पास – 39,618)
लड़कों का पास प्रतिशत: 57.36% (कुल पास – 45,253)
डिवीजन के अनुसार नियमित छात्रों की स्थिति
प्रथम श्रेणी (I-Division): 37,005 छात्र (17,705 लड़के और 19,300 लड़कियां)
द्वितीय श्रेणी (II-Division): 47,626 छात्र (27,359 लड़के और 20,267 लड़कियां)
तृतीय श्रेणी (III-Division): 240 छात्र (189 लड़के और 51 लड़कियां)
अनुत्तीर्ण (Failed): इस परीक्षा में कुल 57,591 छात्र असफल रहे हैं।
स्वाध्यायी (Private) परीक्षार्थियों का रिपोर्ट कार्ड
स्वाध्यायी श्रेणी में इस साल कुल 33,334 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 33,315 छात्रों ने परीक्षा दी थी।
कुल पास प्रतिशत: 42.10%
लड़कियों का पास प्रतिशत: 44.07% (कुल पास – 6,486)
लड़कों का पास प्रतिशत: 40.53% (कुल पास – 7,538)
डिवीजन के अनुसार स्वाध्यायी छात्रों की स्थिति
प्रथम श्रेणी (I-Division): 714 छात्र (334 लड़के और 380 लड़कियां)
द्वितीय श्रेणी (II-Division): 7,556 छात्र (3,891 लड़के और 3,665 लड़कियां)
तृतीय श्रेणी (III-Division): 5,754 छात्र (3,313 लड़के और 2,441 लड़कियां)
अनुत्तीर्ण (Failed): स्वाध्यायी श्रेणी में कुल 19,291 छात्र फेल हुए हैं।
क्यों आयोजित की गई थी यह द्वितीय परीक्षा?
यह विशेष परीक्षा उन छात्र-छात्राओं के लिए एक सुनहरा मौका थी, जो इस साल आयोजित हुई मुख्य बोर्ड परीक्षा में किसी कारणवश सफल नहीं हो सके थे, या फिर जो अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं थे और अपने स्कोर में सुधार (Improvement) करना चाहते थे। बोर्ड ने ऐसे विद्यार्थियों का साल बचाने के उद्देश्य से इस परीक्षा का आयोजन किया था।
बोर्ड द्वारा घोषित यह सांख्यिकी पूरी तरह से अनंतिम (Provisional) है। जिन छात्रों के परीक्षा परिणाम किसी कारणवश रोके (Withheld) गए हैं, उनके प्रकरण पूर्ण होने के बाद इस सांख्यिकी में आवश्यक संशोधन किया जा सकेगा।















































