रात के समय ट्रेन में कर रहे हैं सफर तो जान लें रेलवे के ये जरूरी नियम, वरना लग जाएगी हथकड़ी

Indian Railway rules: लंबी दूरी की यात्रा के लिए बड़े पैमाने पर लोग ट्रेन से सफर करते हैं क्योंकि ट्रेन से सफर करना आरामदायक होने के साथ-साथ कम खर्चीला भी होता है। रेलवे के द्वारा यात्रियों के लिए कई नियम बनाए जाते हैं जिसका पालन करना हर यात्री के लिए जरूरी होता है वरना कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।
आपको अगर ट्रेन में रात के समय सफर करना पसंद है तो रेलवे के नियमों के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है। रात के समय ट्रेन में सफर के दौरान अगर आप रेलवे के नियमों का अनदेखी करते हैं तो आपके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा इसके साथ ही आपको जेल भी हो सकती है। तो यह जानते हैं रात के समय ट्रेन में सफर करने के नियम…
फोन पर तेज आवाज में बात नहीं करें
अगर आप रात के समय ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो मोबाइल से तेज आवाज में जोर-जोर से बात नहीं करें वरना यात्रियों की नींद खराब हो सकती है। आप अगर मोबाइल से तेज आवाज में बात कर रहे हैं और किसी ने आपकी शिकायत कर दी तो आपके ऊपर कार्रवाई होगी।
लाउडस्पीकर और तेज म्यूजिक पर रोक
आपको ध्यान रखना होगा की ट्रेन में सफर के दौरान आपको लाउडस्पीकर से गाना नहीं बजाना है या फिर मोबाइल में तेज गाना नहीं बजाना है वरना आपके ऊपर कारवाई हो सकती है।
नाइट लाइट का इस्तेमाल करें
रात के समय ट्रेन के कोच में मेन लाइट बंद रखी जाती है, ताकि यात्री आराम से सो पाए और सिर्फ नाइट लाइट ही चालू रहती है।
मिडिल बर्थ का नियम
रात के 10:00 के बाद मिडिल बर्थ पर यदि कोई यात्री सोना चाहता है तो लोअर बर्थ का यात्री उसे रोक नहीं सकता है।
रात में टिकट चेकिंग का नियम
ट्रेन में रात 10:00 के बाद कोई भी TTE आपका टिकट चेक नहीं कर सकता है क्योंकि यह यात्री के सोने का समय होता है। रात 10:00 के बाद मुश्किल से ही खाना बुक कर पाएंगे इसलिए सही समय पर खाना बुक कर ले।















































