देश

पुष्कर सरोवर में मिले युवक-युवती के शव:गुर्जर घाट के पास तैरते मिले, तीर्थ पुरोहित पूजन करने आए तो चला पता; 2 से 3 दिन पुराने हैं शव

अजमेर जिले के पुष्कर सरोवर के गुर्जर घाट के पास पानी में 2 शव तैरते मिले। शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे, जब घाट पर मौजूद स्थानीय तीर्थ पुरोहितों ने शवों को देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव युवक-युवती के है।

2-3 दिन पुराने शव

पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया – सुबह घाट पर पूजा करने आए तीर्थ पुरोहितों ने शवों को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद सुबह करीब 6 बजे टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से 15 मिनट में शवों को बाहर निकलवा लिया गया।

एएसआई गोविंद शर्मा ने बताया – शव 2-3 दिन पुराने हैं, जो अब फूलने के बाद ऊपर आए है। दोनों शवों को पुष्कर अस्पताल की माॅर्च्युरी में रखवाया गया है।

पुलिस ने बताया की मौके से युवती का आधार कार्ड बरामद किया गया है, जिसके आधार पर शवों की शिनाख्त की जा रही है। मौत के कारणों का खुलासा पाॅस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button