कारोबार

Atal Pension Yojana: केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, इस योजना में अब 5000 के जगह मिलेंगे ₹10000

Atal Pension Yojana: भारत सरकार के द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है। सरकार के द्वारा इन कामगारों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। बढ़ती महंगाई और रिटायरमेंट के बाद बढ़ते खर्च को देखते हुए सरकार के द्वारा अटल पेंशन योजना के अंतर्गत मिलने वाली न्यूनतम पेंशन की अधिकतम सीमा को बढ़ाकर 10000 प्रति महीने करने का विचार किया जा रहा है

भारत में इनफॉर्मल वर्कर्स यानी असंगाठित क्षेत्र के रेहड़ी-पटरी वाले,घरेलू कामगार,मजदूर और अपना बिजनेस करने वाले लोग, भारत में ऐसे 90% लोग रहते हैं जिनके पास फिक्स सैलरी या कोई फिक्स नौकरी या फिर पेंशन जैसी सुविधा नहीं होती है। ऐसे में बुढ़ापे में इन लोगों की परेशानियां बढ़ने लगती है। ऐसे लोगों के लिए अटल पेंशन योजना की शुरुआत की गई है।

सरकार क्यों कर रही है योजना के राशि में बदलाव?

आपको बता दे अटल पेंशन योजना की शुरुआत 2015 में हुई थी और इसका मकसद बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत 60 साल की उम्र के बाद 1000 से ₹5000 तक की गारंटीड पेंशन मिलती है लेकिन बढ़ती महंगाई में इतना पेंशन मिलना काफी नहीं है इसलिए सरकार के द्वारा पेंशन की राशि बढ़ाने के बारे में विचार किया जा रहा है।

बता दे कि अभी तक इस योजना में 9 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं हालांकि अभी तक आधे से अधिक लोगों ने योगदान देना भी बंद कर दिया है ।

क्या है नया प्रस्ताव?

Development Authority (PFRDA) और वित्त मंत्रालय मिलकर इस प्रस्ताव पर काम कर रहे हैं। सामने जानकारी के अनुसार सरकार के द्वारा योजना की राशि को 5000 से बढ़कर 10000 किया जाएगा। बढ़ती महंगाई से देखते हुए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है

सरकार के इस कदम से असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को काफी मदद मिलेगी और उनका भविष्य भी सुरक्षित होगा। पेंशन के रूप में अधिक राशि मिलेगी तो बुढ़ापा में उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button