ATM निकासी से लेकर UPI ट्रांजैक्शन तक… आज से बदल गए ये 7 नियम, आपकी जेब पर सीधा पड़ेगा असर

Changes From 1st May : आज से नए महीने की शुरुआत हो चुकी है और नए महीने की शुरुआत के साथ-साथ कई नियमों में भी बदलाव किया गया है जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। 1 मई 2026 से हुए यह बदलाव आपकी रसोई के बजट को प्रभावित करेगा इसके साथ ही साथ बैंकिंग आदतों को भी प्रभावित करेगा। रेलवे की टाइमिंग से लेकर गैस सिलेंडर की डिलीवरी तक के 7 नियमों में बदलाव किया गया है। तो आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
एलपीजी सिलेंडर के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी (Changes From 1st May)
आज 1 तारीख से कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में ₹1000 तक की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर के रेट को स्थिर रखा गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने से होटल की खाना अब महंगा हो जाएगा।
गैस सिलेंडर के बुकिंग नियमों में बदलाव
एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। अब एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने के लिए आपको हर हाल में ओटीपी दिखाना होगा।
ATM निकासी के नियमों में बदलाव
आरबीआई के द्वारा इंटरचेंज फीस बढ़ाने की मंजूरी देने के बाद एटीएम से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है। आज से यूपीआई के जरिए कैश निकासी को भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल किया जाएगा। पांच ट्रांजैक्शन के बाद हर एक्स्ट्रा ट्रांजैक्शन पर 23 रुपए का शुल्क लगेगा। वहीं अगर काम बैलेंस के कारण कोई ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है तो ₹25 का चार्ज देना होगा।
यूपीआई ट्रांजैक्शन के नियमों में बदलाव
डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए आज से यूपीआई ट्रांजैक्शन के नियमों में भी बदलाव कर दिया गया है। अब केवल पीन डालना नहीं होगा बल्कि बायोमेट्रिक या किसी अतिरिक्त आइडेंटिफिकेशन की जरूरत पड़ेगी। ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।
जेट फ्यूल और एक्सपोर्ट ड्यूटी में बदलाव
सरकार के द्वारा हवाई ईंधन के निर्यात पद 33 रुपए प्रति लीटर की ड्यूटी निर्धारित की गई है वहीं राहत की बात है कि घरेलू एयरलाइंस के लिए एटीएम के कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव
एसबीआई समिति कई बड़े बैंकों के द्वारा क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट स्ट्रक्चर और यूटिलिटी बिल के नियमों में बदलाव कर दिया गया है। बिजली बिल या फिर रेंट पेमेंट पर मिलने वाले रीवार्ड्स को कम कर दिया गया है।
ऑनलाइन गेमिंग के भी बदले नियम
आज 1 मई से ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम लागू किए गए हैं। जिन गेम्स में पैसा लगता है उसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा और ऑनलाइन गेम पर अब सरकार सख्त निगरानी रखेगी।























