कारोबार

Silver Rate: 3 दिन में एक लाख प्रति किलो से अधिक बढ़े चांदी के दाम, कीमत पहुंची 4 लाख पार

Silver Rate Hike: चांदी की कीमतों में हो रहा उछाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। चांदी के दामों में पिछले तीन दिनों में लगभग एक लाख रुपए प्रति किलो से अधिक का उछाल देखने को मिला है। इन दिनों चांदी की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी ने निवेशकों की भी नींद उड़ा दी है। चांदी के दाम हर दिन नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहे हैं। इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार आज चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। एमसीएक्स की रिपोर्ट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई सहित बड़े शहरों में पहली बार चांदी के दाम 4 लाख पार पहुंच गए हैं। आज बाजार खुलने के बाद चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

जबरदस्त उछाल के साथ आज चांदी कर रही है चार लाख प्रति किलो से ऊपर कारोबार

चांदी की कीमतों में आज आए जबरदस्त उछाल से दाम पहली बार रिकॉर्ड ऑल टाइम हाई के साथ चार लाख से ऊपर पहुंच गए हैं। वहीं पिछले तीन दिनों में चांदी की कीमत एक लाख रुपए प्रति किलो से अधिक महंगी हो गई है। एमसीएक्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी की कीमतें आज सुबह 10:00 बजे बंपर उछाल के साथ 4,02,729 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए। वहीं आज सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतें रिकॉर्ड 119 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी। हालांकि कुछ समय बाद हल्की गिरावट के बाद 117 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करने लगी, जो बुधवार के मुकाबले 3.5 फीसदी बढ़त दर्शाता है। रिपोर्ट के अनुसार चांदी के दाम चेन्नई शहर में 4.25 लाख प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। एमसीएक्स के अनुसार वर्तमान में चांदी 4,07,151 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button