DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में हुई इतने परसेंट की बढ़ोतरी

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार खत्म हो चुका है। केंद्र सरकार के द्वारा आज कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। केंद्र सरकार ने अंतत केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। सरकार के फैसले के बाद करोड़ो केंद्रीय कर्मचारी खुशी से झूम उठे हैं।
सरकार के फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% हो गया है। सरकार के फैसले से देश के 50 लाख सरकारी कर्मचारी और 65 लाख पेंशनधारियों को फायदा मिलेगा। अब कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।
केंद्र सरकार के द्वारा इस बार लेट से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। लंबे समय से केंद्रीय कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे और अंततः उनका इंतजार खत्म हो गया है। इस बार सरकार ने महंगाई भत्ते में दो परसेंट की बढ़ोतरी की है।
आपको बता दे की आठवी वेतन आयोग की तैयारी की वजह से इस बार महंगाई भत्ते के मंजूरी में देरी देखने को मिली है। जल्दी केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का भी तोहफा मिलने वाला है। सरकार के द्वारा आठवी वेतन आयोग को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सूत्रों की माने तो साल 2027 तक आठवां वेतन आयोग लागू हो सकता है।



















































