कारोबार

Rupee Vs Dollar: डालर के मुकाबले रुपया हुआ धड़ाम, एक डालर की कीमत पहुंची 92 रुपये के करीब

Today Rupee Rate Update: डालर के मुकाबले भारतीय रुपये में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले एक सप्ताह से भारतीय रुपये में गिरावट रुकने का नाम नहीं ले रही है और डालर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत लगातार धड़ाम हो रही है। शुक्रवार को मार्केट खुलने के समय भारतीय रुपये ने थोड़ी मजबूती दिखाई और निवेशकों में खुशी की लहर देखने को मिली, लेकिन यह खुशी लंबे समय तक टिक नहीं पाई और फिर से भारतीय रुपये पर डालर हैवी हो गया। जहां पर भारतीय रुपया एक समय तक 92 रुपये के करीब पहुंच गया, लेकिन इसके बाद थोड़ी रिकवरी की।

वीरवार को भी हुई थी रुपए में बड़ी गिरावट

वीरवार को भारतीय रुपया गिरकर 91.58 रुपये तक पहुंच गया था। इसके पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा लगातार ग्रीनलैंड को लेकर दिए जा रहे ब्यान के बाद निवेशको में डर का माहौल था। इसके अलावा भारत पर लगातार ज्यादा टैरिफ लगाने के बयान के चलते भारतीय रुपये में गिरावट आ रही है।

आज शुरुआती मजबूती के बाद फिर गिरे रुपए के दाम

शुक्रवार को मार्केट खुलते ही भारतीय रुपये ने मजबूती दिखानी शुरू की। जहां पर भारतीय रुपये में 17 पैसे की मजबूती को पकड़ा और शुक्रवार को डालर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत 91.41 पर पहुंच गया, लेकिन यह मजबूती लंबे समय तक नहीं टिक पाई। जहां पर डालर ने रुपये के मुकाबले मजबूती दिखानी शुरू कर दी। जहां पर दोपहर बाद डालर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत 91.96 पहुंच गई, लेकिन 92 रुपये के करीब पहुंचने से पहले रुपये ने अपने आप को संभाला। इसके बाद 12 पैसे की रिकवरी की। शुक्रवार शाम को डालर के मुकाबले भारतीय रुपया 91.80 पर ट्रेड कर रहा है। निवेशकों द्वारा राशि निकालने के चलते भारतीय रुपये पर लगातार दबाव बना हुआ है।

इसी बीच CR फॉरेक्स एडवाइजर्स के MD अमित पाबारी ने एक रिसर्च नोट में कहा कि 92.00 का लेवल एक मजबूत रेजिस्टेंस बना हुआ है, जबकि RBI का लगातार सपोर्ट USD/INR को शॉर्ट टर्म में 90.50–90.70 ज़ोन की ओर वापस ले जा सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button