कारोबार

Silver Rate Hike: बंपर उछाल के साथ चांदी की कीमतें पहली बार पहुंची 3 लाख पार, बीते 1 महीने में 1 लाख रुपए बढ़े दाम

Silver Price: चांदी की कीमतों ने आज बाजार खुलते ही इतिहास रच दिया है। एमसीएक्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी के दाम आज बंपर उछाल के साथ तीन लाख प्रति किलो से ऊपर पहुंच गए हैं। चांदी की कीमतों में पिछले 1 महीने में 1 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है। एमसीएक्स की रिपोर्ट के अनुसार आज 19 जनवरी, सोमवार की सुबह चांदी की कीमतों में 15 हजार रुपए प्रति किलो से अधिक की बढ़त देखने को मिली है। चांदी की कीमतें बीते शुक्रवार को तकरीबन 2.87 लाख प्रति किलो थी, जो आज 15 हजार रुपए प्रति किलो से अधिक की बढ़त (silver rate hike) के साथ 3 लाख से ऊपर पहुंच गई है। ताजा जानकारी के अनुसार चांदी की कीमत आज बंपर उछाल के साथ 304200 प्रति किलो (today silver rate) पर पहुंच गई है।

1 महीने में चांदी के दाम पहुंचे 2 लाख से 3 लाख प्रति किलो पर

चांदी की कीमतों (silver price) में आजकल बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। इस चमकीली धातु की कीमतों को 50000 से 1 लाख तक पहुंचने में 14 वर्ष का समय लगा था और एक लाख से 2 लाख पर पहुंचने में 9 महीने का समय लगा। वहीं बीते 1 महीने में चांदी की कीमत (silver rate hike) 2 लाख रुपए प्रति किलो से 3 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। एमसीएक्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी की कीमत 15 दिसंबर 2025 को 2 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंची थी, जो आज बंपर उछाल के साथ तीन लाख का आंकड़ा पार कर गई है।

आने वाले दिनों में और भी बढ़ेंगे चांदी के दाम

देश में सोने के साथ-साथ चांदी भी अब आम आदमी की पहुंच से लगातार बाहर होती जा रही है। बीते 1 वर्ष में चांदी की कीमतों में कई गुना बढ़ोतरी हो चुकी है। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार इंडस्ट्रियल डिमांड और सप्लाई में कमी के कारण चांदी की कीमतों में या बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ विश्व में कई देशों के बीच चल रहे भू राजनीतिक तनाव के कारण चांदी की कीमतों में आने वाले समय में और भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार चांदी की कीमतें इस वर्ष 4 लाख प्रति किलो से भी ऊपर पहुंच सकती हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button