कारोबार

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा तोहफा, सैलरी में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी, सामने आई बड़ी अपडेट

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर जनवरी से फरवरी के बीच महंगाई भत्ते का ऐलान हर साल हो जाता है लेकिन इस बार कर्मचारियों का इंतजार बढ़ता जा रहा है।उम्मीद थी कि मार्च में होली के पहले महंगाई भत्ते का ऐलान किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

अप्रैल के मध्य तक हो सकता है ऐलान( DA HIKE)

सामने जानकारी के अनुसार अप्रैल के मध्य तक केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ते का ऐलान किया जा सकता है। सूत्रों की माने तो इस बार 2 से 3% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

अगर ऐसा होता है तो सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। उदाहरण के लिए जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 रुपए है उनकी सैलरी में 2% बढ़ोतरी होती है तो लगभग 28000 रुपए सैलरी हो जाएगी और 3% बढ़ोतरी है तो 28980 हो जाएगी।

क्यों हो रही है देरी

जानकारों की माने तो आठवां वेतन आयोग लागू होने वाला है इसी वजह से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के ऐलान में देरी देखने को मिल रही है। लेवल 1 पर 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होती है तो हर महीने कर्मचारियों को ₹360 अधिक मिलेगा वहीं 3% की बढ़ोतरी होती है तो हर महीने 540 रुपए अतिरिक्त मिलेगा।

कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी मिलने वाला है। जनवरी-फरवरी और मार्च का एरियर जोड़कर कर्मचारियों को मिलेगा। उम्मीद है कि अप्रैल की सैलरी के साथ ही कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर मिल जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button