चलती ट्रेन से नीचे गिर गया है फोन तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये काम, रेलवे से मिलेगी मदद

Indian railway news: हमारे देश में रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन से सफर करते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है ट्रेन से सफर के दौरान हम मुश्किलों में फंस जाते हैं ऐसे में रेलवे के द्वारा हमारी हर संभव मदद की जाती है। कई बार ऐसा होता है लोग ट्रेन या खिड़की के पास बैठे रहते हैं और अचानक से उनका मोबाइल फोन नीचे गिर जाता है ऐसे में लोग घबरा जाते हैं।
अगर आपके साथ ऐसी कोई घटना हो रही है और आप समय रहते सही कदम उठाते हैं तो आपका मोबाइल फोन वापस मिल जाएगा। अभी तक रेल प्रोटेक्शन फोर्स के द्वारा डिजिटल सिस्टम की मदद से हजारों लोगों का मोबाइल रिकवर किया गया है। आरपीएफ के द्वारा साल 2024 से लेकर 25 तक 84 करोड रुपए से ज्यादा का रिकवर यात्रियों को लौटाया गया है। इसमें सबसे ज्यादा संख्या मोबाइल फोन की थी।
मोबाइल फोन गिर जाए तो तुरंत करें यह काम
अगर ट्रेन से गलती से आपका मोबाइल फोन नीचे गिर जाता है तो आपको चैन बिल्कुल नहीं खींचता है क्योंकि चेन पुलिंग केवल गंभीर खतरे के समय करना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो ₹5000 तक जुर्माना लगाया जा सकता है साथ ही फोन मिलाने के भी गारंटी नहीं होगी।
फोन गिरे तो आपको सबसे पहले उसे जगह को नोट करना है जहां आपका फोन गिरा है इसके बाद रेलवे ट्रैक के किनारे लगे पल पर किलोमीटर नंबर या ट्रैक नंबर लिखा होता है उसे नंबर को अगर दिखे तो नोट कर ले। इससे RPF आपका मोबाइल फोन आसानी से ढूंढ पाएगी।
इसके बाद आपको किसी के मोबाइल से तुरंत रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना है और घटना की जानकारी देना है। या फिर आप रेल प्रोटेक्शन फोर्स के हेल्पलाइन नंबर 182 पर कॉल कर सकते हैं यह 24 घंटे चालू रहता है। यह आपको सभी डिटेल्स बतानी है।
शिकायत दर्ज होने के बाद आपके रिफरेंस नंबर मिलेगा और इस नंबर की मदद से आप कैसे को ट्रैक कर पाएंगे। आपका मोबाइल फोन अगर मिल जाता है तो आप स्टेशन पर जाकर जरूरी प्रक्रिया पूरी करके मोबाइल ले सकते हैं।
मोबाइल लेने के लिए इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत
मोबाइल लेने के लिए आपको आईडी प्रूफ दिखाना होगा इसके साथ ही फोन की पूरी डिटेल्स बतानी होगी। फोन खरीदारी का बिल या फिर IMEI नंबर भी मांगा जाता है ऐसे में सभी जरूरी चीज दिखाकर आप अपना मोबाइल फोन वापस ले सकते हैं।


























