किसानों के लिए जरूरी खबर! फटाफट करें ये काम वरना नहीं आएगी 23वीं किस्त की राशि, देखें यहां

PM Kisan 23rd Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार देशभर के किसान बेसब्री से कर रहे हैं। देश के लाखों किसानों को अभी तक 22वीं किस्त की राशि मिल चुकी है, अब किस बेसब्री से 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि सरकार के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है कि जिन किसानों के द्वारा जरूरी अपडेट्स नहीं किए गए हैं उनके खाते में 23वीं किस्त की राशि नहीं आएगी।
छोटी छोटी गलतीयों और अधूरी जानकारी के वजह से बड़ी संख्या में किसानों को 22वीं किस्त का लाभ भी नहीं मिल पाया और अगर किस समय पर अपडेट नहीं करते हैं तो उन्हें 23वीं किस्त भी नहीं मिलेगी।
छोटी गलतियां बन रही है बड़ी वजह
इस योजना में रजिस्ट्रेशन के दौरान कई बार आधार नंबर बैंक खाता या जरूरी जानकारी गलत भर दी जाती है, या जानकारी अधूरी रह जाती है। इसी कारण से किस्त का पैसा किसानों के खाते में नहीं आता है। इसके अलावा बैंक खाते का लिंक नहीं होना या ई केवाईसी की प्रक्रिया का पूरा नहीं होना भी पेमेंट रुकने का बड़ा वजह बन सकता है।
आपने अगर ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है या फिर अपना बैंक अकाउंट लिंक नहीं किया है तो फटाफट किसान योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर इस काम को पूरा करें वरना आपका पैसा नहीं आएगा। आप अगर सही समय पर सारे काम पूरे कर लेते हैं तो आपके अकाउंट में पैसे आ जाएंगे।
ईकेवाईसी के साथ आधार लिंकिंग भी है जरूरी
प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना का लाभ पाने के लिए ई केवाईसी की प्रक्रिया जरूरी कर दी गई है। बिना ई केवाईसी के किसी भी किसान को योजना की राशि नहीं मिलेगी। इसके साथ ही आधार नंबर का बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है क्योंकि पेमेंट बिना डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए किया जाता है।
आपको जमीन का सत्यापन भी करना होगा वरना आपके अकाउंट में राशि नहीं आएगी। इस बार जून के आखरी तक पीएम किसान योजना की राशि आपके अकाउंट में आ सकती है।

















































