फटाफट करें ये काम वरना आपका एलपीजी कनेक्शन हो सकता है बंद, सरकार ने जारी किया बड़ा अलर्ट

LPG gas cylinder connection update: मिडिल ईस्ट जंग फिर से शुरू हो गई है। वहीं दूसरी तरफ आईएमएफ ने चेतावनी दिया है कि अगर युद्ध बंद नहीं होता है तो पूरी दुनिया आर्थिक संकट से जूझने लगेगी। युद्ध के वजह से पेट्रोल डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। भारत में कमर्शियल गैस सिलेंडर और प्रीमियम पैट्रोल डीजल के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। हालांकि मई के महीने से कुछ सख्त नियम भी लागू किए गए हैं इसके बारे में सभी को जानना चाहिए।
डबल गैस कनेक्शन को लेकर नया नियम लागू
सरकार के द्वारा डबल गैस कनेक्शन को लेकर नया नियम लागू किया गया है। सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिनके बस पीएनजी कनेक्शन है वह जल्द से जल्द अपना एलपीजी सिलेंडर सरेंडर कर दें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो तेल कंपनियों के द्वारा गैस सिलेंडर की सप्लाई रोक दी जाएगी।
केवाईसी भी है जरूरी
तेल कंपनियों के द्वारा केवाईसी की प्रक्रिया जरूरी कर दी गई है। जिन लोगों ने केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है अब उनका गैस सिलेंडर कनेक्शन बंद हो सकता है।
केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले लोगों को सब्सिडी का लाभ भी नहीं दिया जाएगा। ई केवाईसी वेरीफिकेशन को बहुत ही जरूरी कर दिया गया है इसके साथ ही साथ ओटीपी आधारित डिलीवरी लागू कर दिया गया है। अब गैस सिलेंडर लेते समय आपको ओटीपी हर हाल में दिखाना होगा।

















































