जरूरी खबर! Aadhaar Card अपडेट हुआ महंगा, अब इतना देना होगा चार्ज, देखें

Aadhar Card New Update: आज के समय में आधार कार्ड एक बेहद ही जरूरी डॉक्यूमेंट बन गया है जिसका इस्तेमाल कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए किया जाता है। बैंक अकाउंट से जुड़ा काम हो या सिम कार्ड की जरूरत है हर जगह आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। UIDAI के द्वारा एक जरूरी अपडेट जारी किया गया है इसके बारे में सभी व्यक्ति को जानना चाहिए।
UIDAI के द्वारा डेट ऑफ बर्थ नाम पता आदि को बदलवाने से लेकर एक जरूरी अपडेट दिया गया है और यह भी बताया गया है कि आपको इन सब कार्यों के लिए कितना चार्ज देना होगा। अगर आपके आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ नाम पता आदि गलत है तो आपको कुछ चार्ज देकर इसे बदलवाना होगा।
कुछ अपडेट अभी भी फ्री
सबसे बड़ी बात है कि कुछ अपडेट को अभी भी फ्री में रखा गया है लेकिन इसके लिए भी समय सीमा तय की गई है। आप अगर अपने आधार कार्ड से जुड़े कुछ डॉक्यूमेंट को चेंज करने जा रहे हैं तो आपको इसके बारे में जानकारी जरूर रखनी चाहिए।
75 रूपये लगेगा चार्ज
अगर आपके आधार कार्ड में नाम पता मोबाइल नंबर ईमेल आईडी आदि की जानकारी गलत है और आप उसे अपडेट करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 75 रुपए देना होगा। आधार सेवा केंद्र पर जाकर आप यह सभी बदलाव आसानी से करवा सकते हैं। UIDAI के द्वारा जानकारी दिया गया है कि आप जल्द से जल्द सभी बदलाव करवा लीजिए।
फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो अपडेट के लिए ये चार्ज
Aadhaar में बायोमेट्रिक जानकारी जैसे फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो अपडेट कराने के लिए 125 रुपए तक का शुल्क देना होता है। आपको जो भी बदलाव करना है जल्द से जल्द कराया वरना आपकी परेशानियां बढ़ सकती है।
5 से 17 साल के बच्चों का बायोमेट्रिक फ्री
UIDAI के द्वारा 5 साल से लेकर 17 साल तक के बच्चों का बायोमेट्रिक का फ्रेम रखा गया है। 17 साल से अधिक उम्र के बच्चों का बायोमैट्रिक अपडेट करने के लिए आपको पैसा देना होगा। डॉक्यूमेंट अपडेट करवाने का चार्ज ₹75 रखा गया है।















































