कारोबार

बड़ी खबर: LPG Cylinder की सप्लाई सामान्य होने में लग सकता है 3 से 4 साल का समय, सामने आई चौकाने वाली रिपोर्ट

LPG gas cylinder: ईरान इजरायल अमेरिका जंग के वजह से तनाव चरम पर है और पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट पैदा हो गया। भारत सहित तमाम देशों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी हो गई है। हालांकि युद्ध खत्म होने के आसार बन रहे हैं लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जिससे लोगों की परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ सकती है।

मिडिल ईस्ट जंग के वजह से भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर की काफी कमी हो गई है और इसे देखते हुए गैस कंपनियों के द्वारा कई नए नियमों को लागू किया गया है। इस बीच रिपोर्ट सामने आई है कि होर्मूज बंद होने से नुकसान अस्थाई हुआ है या और स्थाई इसको लेकर अभी किसी भी तरह की जानकारी शामिल नहीं है।

दरअसल ईरान में एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले किए और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया, जिससे देश की एलपीजी सप्लाई पर गहरा सकंट पड़ गया। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि एलपीजी संकट इतना जल्दी खत्म नहीं होगा। पहले की तरह हालात सामान्य होने में 3 से 4 साल का समय लग सकता है।

सबसे बड़ी बात है कि भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर की का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होता है लेकिन एलजी संकट भी काफी बड़ा है ऐसे में चिंता बढ़ना लाजिमी है। सरकारी अधिकारी का मानना है कि ईरान और खाड़ी देशों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ है और इसे सामान्य होने में कई साल लग सकते हैं ऐसे में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी बनी रह सकती है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button