ट्रेन में छूट गया है सामान? तो ना हों परेशान, करें ये काम, वापस मिलेगा सामान

Luggage Lost in Train: हर दिन ट्रेन में करोड़ों की संख्या में लोग सफर करते हैं और कई बार ऐसा होता है जल्दबाजी में हमारा सामान ट्रेन में छूट जाता है। जब ट्रेन में समान छूट जाता है तो हम समझ नहीं पाते हैं हमारा सामान वापस कैसे मिलेगा। रेलवे के द्वारा इसका समाधान निकाला गया है। अगर ट्रेन में आपका सामान या पर्स या कोई जरूरी चीज छूट गया है तो आप उसे शिकायत दर्ज करके वापस पा सकते हैं।
कैसे मिलेगा छूटा हुआ सामान
अगर आपका सामान ट्रेन में छूट गया है तो सबसे पहले आपको रेलवे को इसकी जानकारी देनी है। इसके बाद आपको रेल मदद अप का इस्तेमाल करना होगा। रेल मदद ऐप खोलने के बाद आपको पीएनआर नंबर डालना होगा। इसके बाद आपको अपने सामान की जानकारी देकर शिकायत दर्ज करवानी होगी।
अगर आप चाहे तो Rail Madad Portal पर भी कंप्लेंट कर सकते हैं। ऑनलाइन आपको अपना शिकायत दर्ज करवाना होगा इसके बाद आपका सामान ढूंढने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आप चाहे तो रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स को भी इसकी सूचना दे सकते हैं। RPF में FIR दर्ज करानी होगी इसके बाद रेलवे पुर रोड पर आपका सामान को सर्च करना शुरू करेगा।
24/7 घंटे कर सकते हैं शिकायत
24/7 घंटे आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके साथ ही टिकट सुरक्षा सफाई जैसे सभी समस्याओं का समाधान भी रेल मदद ऐप पर मिलता है। शिकायत के बाद आप एक्शन और फीडबैक सिस्टम में जाकर फीडबैक दे सकते हैं।
आपको बता दे कि यह काम करके आप आसानी से अपना सामान ढूंढ सकते हैं। अगर आपका सामान गुम हुआ है और आपको मदद की जरूरत है तो रेल प्रोटेक्शन फोर्स और रेल मदद अप दोनों जगह आपको आसानी से मदद मिल जाएगी।



















































