मप्र के 2500 से अधिक गावों का बदलेगा नक्शा, शहरों के तर्ज पर होगा विकास, जमीन की रेट में बंपर उछाल

MP News: एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल और इंदौर को मेट्रोपोलिटन सिटी बनाने का सपना देखा था और अब इस मेट्रोपॉलिटन सिटी पर काम शुरू हो गया है। इंदौर के बाद अब भोपाल को भी मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की अधिसूचना जारी हो गई है।
कई जिलों की बदलेगी तस्वीर
भोपाल की मेट्रोपॉलिटन सिटी बनने से सीहोर विदिषा रायसेन राजगढ़ और नर्मदा पुरम की तस्वीर बदल जाएगी। इन सभी जिलों का 12098 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र भोपाल मेट्रोपॉलिटन में शामिल किया जाएगा। 25000 से अधिक गांवों को भी भोपाल मेट्रो पर्यटन सिटी में शामिल किया जाएगा इससे राज्य के 6 जिलों का नक्शा पूरी तरह से बदल जाएगा।
अगले 15 साल की जरूरत को ध्यान में रखकर बनेगा मेट्रोपॉलिटन सिटी
आपको बता दे कि इन सभी गांव के नक्शा में बदलाव होगा और यहां पर अगले 15 साल की जरूरत को ध्यान में रखकर व्यवस्थाएं की जाएंगे। सरकार की फैसले के बाद गांव में रहने वाले 30 लाख से अधिक परिवारों को फायदा होगा। यहां पर दिल्ली मुंबई के तर्ज पर उद्योग लगाए जाएंगे इसके साथ ही शिक्षा की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के विकास के लिए मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकास प्राधिकरण को काम सोपा गया है। मेट्रोपॉलिटन सिटी बनने वाले सभी गांव को विशेष तरह की सुविधा दी जाएगी ताकि यहां रहने वाले लोगों को शहर के तरह अनुभव हों। रोजगार की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
आपको बता दे की मेट्रोपॉलिटन सिटी में इन गांव की बदलने से जमीन के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। घोषणा की बाद से ही कई जिलों में जमीन के रेट में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है।
इन जिलों की चमकेगी तस्वीर
भोपाल- हुजूर, बैरसिया व कोलार- 2275नर्मदापुरम- डोलरिया, होशंगाबाद गांव, इटारसी, माखननगर, नर्मदापुरम- 480सीहोर- आष्टा, बुधनी, दोराहा, इच्छावर, जावर, रेहटी व सीहोर-3302रायसेन- गोहरगंज, रायसेन व सुल्तानपुर- 2812राजगढ़- ब्यावरा, खुजनेर, नरसिंहगढ़, पचोर, राजगढ़, सारंगपुर और सुठालिया- 2422विदिशा- गुलाबगंज और विदिशा- 804



















































