झांसी-बीना रूट पर तीसरी लाइन बिछाने का काम जल्द होगा शुरू, 32 स्टेशनों बदलेगी तस्वीर

Jhansi-Bina Third Line: मध्य प्रदेश में बीना झांसी तीसरी लाइन को जोड़ने का कार्य जल्द शुरू होने वाला है। बता दे की पश्चिम मध्य रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों ने इस कार्य के लिए एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया था और इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसकी रिपोर्ट भी रेलवे को भेज दी गई है। इस दौरान झांसी बीना तीसरी लाइन को पुरानी लाइन से जोड़ने की विस्तृत योजना पर भी चर्चा की गई।
60 दिनों तक चलेगा कार्य (Jhansi-Bina Third Line)
झांसी बीना तीसरी लाइन का कार्य लगभग 60 दिनों तक चलेगा जिसके वजह से कई ट्रेनों पर असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान कोई ट्रेनों को कैंसिल किया जाएगा और कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट हो जाएगा। बैठक में फैसला लिया गया की लंबी दूरी के ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा वहीं छोटी दूरी के ट्रेनों को कैंसिल कर दिया जाएगा।
यात्रियों के सुविधा के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार हुआ है और इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। रेलवे को यह प्रोजेक्ट भेज दिया गया है और उम्मीद है कि रेलवे जल्द ही इस पर अपनी मोहर लगाएगा इसके बाद कार्य शुरू हो जाएगा। काम पूरा होने के बाद कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी के द्वारा इसका निरीक्षण किया जाएगा।
सामने जानकारी के अनुसार परियोजना के तहत कई महत्वपूर्ण काम किए जाएंगे। इससे 32 स्टेशनों को सीधा फायदा मिलेगा। बीना स्टेशन की तस्वीर बदलेगी। स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण काम किए जाएंगे।



















































