Toll Plaza: अब आधुनिक होंगे टोल प्लाजा, बस नंबर से ही कट जाएगा टोल, जानिए क्या होगा बदलाव

Toll Plaza: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा टोल कलेक्शन की प्रक्रिया में बड़ी बदलाव की जाएगी। नई एक्सप्रेस वे हाईवे और सड़कों पर टोल कलेक्शन के लिए आधुनिक व्यवस्था की जाएगी।हाल ही में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे हाइवे के सूरत में बैरियर फ्री टोल लगाए गए है।
ठीक ऐसे ही इंदौर खंडवा और हरदा हाईवे पर टोल कलेक्शन का व्यवस्था किया जाएगा। हरदा हाईवे पर कुडेल और खंडवा के बड़वाह के पास टोल कलेक्शन की आधुनिक व्यवस्था की जाएगी। यहां के टोल पहले के तुलना में छोटे बनाए जाएंगे।
बैरियर फ्री बनाए जा रहे टोल
आमतौर पर देखा जाता है कि टोल में एक केबिन होता है जिसमें टकर में बैठे होते हैं लेकिन अब इस व्यवस्था को खत्म किया जाएगा। अब केविन और गेट को हटा दिया जाएगा ताकि गाड़ी चालक के बैरियर फ्री सफर कर सके और टोल के ऊपर कैमरा लगाया जाएगा।
बैरियर फ्री करने के लिए खास बदलाव नहीं करना पड़ेगा जबकि मौजूदा टोल पूरी तरह से बदले जाएंगे। अब कमरे से आसानी से गाड़ी का नंबर प्लेट स्कैन करके अपने आप टोल कट जाएगा। नई व्यवस्था से लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
इस व्यवस्था के होने से गाड़ी चालकों को काफी फायदा मिलेगा और उन्हें गाड़ी चलाते समय किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। वह बैरियर फ्री टोल प्लाजा से आसानी से सफर कर पाएंगे और उन्हें जगह-जगह रुकना नहीं पड़ेगा।



















































