मध्यप्रदेश

MP Roadways News: एमपी में बनेगी नई फोरलेन सड़क, CM यादव ने की घोषणा, किसानों पर बरसेगा पैसा

MP Roadways News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने एक बड़ा घोषणा किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज गुरुवार को नरियावली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में एक नई फोरलेन सड़क बनाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान नरयावली में सांदीपनी स्कूल का लोकार्पण किया। इस दौरान 63.41 करोड़ के लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से बम्होरी से गढ़पहरा तक 24 करोड रुपए खर्च करके फोरलेन सड़क बनाने की घोषणा की।

इस 4-लेन सड़क के बनने के बाद सफर काफी आसान हो जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी कड़ा हमला किया। इस सड़क के बनने के बाद सफर बेहद ही आसान हो जाएगा।

24 करोड रुपए खर्च कर फोरलेन सड़क का होगा निर्माण (MP Roadways News)

मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वाराबम्होरी से गढ़पहरा तक 24 करोड रुपए खर्च कर फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही मकरोनिया चौराहे पर फ्लाई ओवर, कर्रापुर नगर परिषद के लिए अतिरिक्त बजट और नरयावली विधानसभा क्षेत्र में 17 करोड़ रुपये के पुल बनाने की भी घोषणा की।

किसानों से जो जमीन ली जाएगी उसका किसानों को चार गुना मुआवजा मिलेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अब किसानों से जो भी जमीन ली जाएगी उसकी चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। इससे किसानों को फायदा होगा साथ ही साथ सड़क निर्माण की प्रक्रिया में भी कोई परेशानी नहीं आएगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button