मध्यप्रदेश

MP News: मप्र में एक और राजा रघुवंशी जैसा केस, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने पति की कराई हत्या

MP News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से सोनम रघुवंशी जैसा के सामने आया है। एक पत्नी ने ₹100000 में सुपारी देकर अपने पति की हत्या करा दी है। 6 अप्रैल को धार जिले में कारोबारी लक्ष्मण पुरोहित थी उनके घर में घुसकर अपराधियों ने हत्या कर दी थी।

पुलिस के द्वारा बहुत ही जल्द इस मामले को सुलझा लिया गया और पुलिस ने इस घटना का मास्टरमाइंड लक्ष्मण पुरोहित की पत्नी को बताया है। आपको बता दे यह घटना इंदौर के राजा रघुवंशी के केस के जैसा है जहां उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही उनका मर्डर करा दिया था।

मामले को लेकर एसपी मयंक अवस्थी का कहना है कि, जांच में खुलासा हुआ कि, 27 वर्षीय पत्नी प्रियंका पुरोहित लंबे समय से इस हत्या की योजना बना रही थी। लक्ष्मण पुरोहित की हत्या के लिए प्रियंका के द्वारा लंबे समय से प्लान बनाया जा रहा था लेकिन समय से सुपारी नहीं पहुंच पाने के वजह से लक्ष्मण पुरोहित की पहले हत्या नहीं हो पाई।

व्हाट्सएप चैट से खुलासा हुआ है कि प्रियंका ने इस काम में अपने प्रेमी का भी साथ लिया है। प्रियंका के द्वारा ₹100000 में अपने पति की सुपारी दी गई थी और किलर पर दबाव बनाया गया था कि जल्द से जल्द मेरे पति का काम तमाम कर दो।

किलर को घर में घुसने के लिए पत्नी प्रियंका ने ही रास्ता बनाया था। रात को जब सारे लोग सो गए तो प्रियंका ने किलर को घर में बुलाया उसने प्रियंका के पति लक्ष्मण पुरोहित की धारदार हथियार से हत्या कर दी और इस घटना को प्रियंका ने लूट का मामला बताया।

जांच में सामने आया है की घटना के समय प्रियंका का आशिक कमलेश पुरोहित भी उसके साथ ही था। आपको बता दे कि प्रियंका को अपना पति पसंद नहीं था क्योंकि प्रियंका को गोरा लड़का पसंद था और वह हमेशा अपने पति से बोलती थी कि तुम काले हो तुम मुझे डिजर्व नहीं करते। पुलिस के द्वारा इस मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया गया और मास्टरमाइंड पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button