मध्यप्रदेश

मप्र को मिलेगी पांच नई Vande Bharat Train की सौगात, इन शहरों का सफर हो जाएगा आसान

Vande Bharat Train: मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने वाली है और जल्द ही राज्य को पांच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की तैयारी अब अपने आखिरी फेज तक पहुंच चुकी है।

पहले चरण में सागर ओरछा और इंदौर तक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा गया है। रेलवे सूत्रों की माने तो सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है बस अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। राज्य में फिलहाल 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द पांच नहीं बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलेगी

भोपाल से इन शहरों तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

भोपाल रेल मंडल से पहले ही दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की घोषणा की जा चुकी है। पहली ट्रेन भोपाल लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस होगी जिसमें 20 कोच लगे होंगे। यह सीटिंग चेयर कार सुविधा वाली होगी और इसकी रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटे होगी लखनऊ से भोपाल तक वंदे भारत ट्रेन चलने से कम समय में दोनों शहरों के बीच की दूरी तय हो जाएगी।

इसके अलावा दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भोपाल से पटना के बीच चलेगी और यह ट्रेन स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। इसमें फर्स्ट सेकंड और थर्ड एसी कोच लगे होंगे।

दो ट्रेनों के अलावा मध्य प्रदेश में तीन और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है। सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर भोपाल जबलपुर के बीच नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी की गई है इसके साथ ही साथ जबलपुर गोंदिया चांटा फोर्ट रूट पर भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी इसके साथ भोपाल से ओरछा के बीच भी बंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button