मध्यप्रदेश

आग की तरह तपने लगा मप्र, 41 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 16 तारीख तक इन जिलों में लू का अलर्ट

Madhya Pradesh ka mausam: मध्य प्रदेश में भयंकर गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। आज मंगलवार को सबसे ज्यादा तापमान रतलाम जिले का दर्ज किया गया है। आज रतलाम में तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस है वहीं राजधानी भोपाल इंदौर उज्जैन जबलपुर में भी तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

मौसम विभाग का कहना है कि 16 अप्रैल तक राज्य के कई जिलों में भयंकर गर्मी देखने को मिलेगी। राज्य में एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है लेकिन इसका कोई खास असर एमपी पर देखने को नहीं मिलेगा।

इन जिलों में लु का अलर्ट

मध्य प्रदेश के कई जिलों में 17 अप्रैल तक भयंकर लू का अलर्ट जारी किया गया है। एमपी के रतलाम झाबुआ अलीराजपुर धार खरगोन खंडवा सीधी सिंगरौली मंडला और बालाघाट में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।वहीं दूसरी तरफ भोपाल इंदौर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में भी तापमान बढ़ेगा और गर्म हवाओं से परेशानी होगी।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो फिलहाल मध्य प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। राज्य में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती रहेगी। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने एमपी के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि लोग धूप से अपने आप को बचाएं और ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें।

राज्य के मुख्य जिलों का तापमान

रतलाम: 41.2 डिग्री
नर्मदापुरम: 40.8 डिग्री
धार: 40.4 डिग्री
खरगोन, मंडला: 40 डिग्री
बैतूल: 39.5 डिग्री
शाजापुर: 39.3 डिग्री
खजुराहो, छिंदवाड़ा: 39.2 डिग्री
खंडवा: 39.1 डिग्री
मलाजखंड, रायसेन: 39 डिग्री

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button