मध्यप्रदेश

MP News: एमपी के लाखों मजदूरों के लिए खुशखबरी, सरकार जल्द देगी ये बड़ा तोहफा

MP News: मध्य प्रदेश के मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य सरकार के द्वारा मजदूरों के लिए हेल्थ कार्ड तैयार कराया जाएगा और इसका जिम्मा शासन ने श्रम विभाग को दिया है। रिकॉर्ड में सभी मजदूरों के स्वास्थ्य से जुड़ी रिपोर्ट होगी।

इसके लिए आभा id की तरह विभाग अलग से एक पहचान संख्या जारी करेगा और यह संख्या यूनिक होगी जिसके जरिए रिकॉर्ड कहीं भी कभी भी देखा जा सकेगा।

आपको बता दे कि भविष्य में श्रम विभाग मजदूरों के इलाज को लेकर अतिरिक्त सतर्कता संबंधी प्रयास भी करेगा जिसमें स्वास्थ्य से जुड़ी रिपोर्ट का ऑनलाइन बैंक भी बनाया जाएगा। इस योजना से मजदूरों को काफी फायदा होगा।

क्यों पड़ी इसकी जरूरत

मजदूरों के असमय मौत के बाद सरकार के द्वारा दी जाने वाले लाभों के लिए दस्तावेजों के नहीं होने से मजदूरों के परिवार को परेशानी होती थी। हितग्राहियों को इधर-उधर भटकना पड़ता था। काम के लिए मजदूर अपने परिवार के साथ शहर बदलते हैं ऐसे में अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो रिकॉर्ड के कमी के वजह से उन्हें कई योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है।

सरकार के द्वारा नया नियम लागू किए जाने के बाद आसानी से मजदूरों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल जाएगा क्योंकि मजदूरों का सभी रिकॉर्ड एक जगह दर्ज हो जाएगा। सरकार के इस योजना से मजदूरों को बेहद फायदा होने वाला है। आपको बता दे की मध्य प्रदेश के मजदूरों का इस योजना के आने के बाद जीवन आसान हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button