मध्यप्रदेश

2 घंटे में तय होगी भोपाल से इंदौर समेत इन शहरों की दूरी, यहां बनेगा नया एक्सप्रेसवे, करोड़ों रुपए होंगे खर्च

Bhopal Indore Greenfield Expressway: भोपाल इंदौर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण होने से भोपाल की तस्वीर बदल जाएगी। इस एक्सप्रेसवे के बनने से भोपाल के 52 हेक्टेयर वन प्रभावित होंगे। इसकी डिजाइन तैयार हो रही है। भोपाल के 30 किलोमीटर दूर यानी की रायसेन के एक हिस्से से इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत होगी।

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई शुरू

इसके लिए रायसेन भोपाल और इछावर में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सूत्रों की माने तो साल 2028 तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। 10000 करोड रुपए की लागत से इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य किया जाएगा।

अभी इंदौर के लिए बैरागढ़ सीहोर का रास्ता है और इसकी लंबाई 210 किलोमीटर है। भोपाल के नीलबड़, रातीबड़ होते हुए सीहोर और फिर इंदौर जाने का रास्ता है। कोलर 6-लेन से सलकनपुर वाले रास्ते से इंदौर के लिए रास्ता बनेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए 158 हेक्टेयर वन भूमि का उपयोग किया जाएगा।

क्या होगा इसके बनने से फायदा

नए एक्सप्रेस वे के बनने के बाद भोपाल और इंदौर की दूरी बेहद ही आसान हो जाएगी। इस एक्सप्रेसवे के बनने से एग्जाम की समस्या खत्म हो जाएगी इसके साथ ही गाड़ी चालकों को भी काफी ज्यादा फायदा होगा। इससे व्यापार बढ़ जाएगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके बनने से 62 लाख की आबादी को इसका फायदा होगा।

कहां से गुजरेगा यह हाई स्पीड एक्सप्रेस वे

इसकी शुरुआत रायसेन जिले के इटाया कला से होगी। इसका रूट रहेगा इच्छावर, सीहोर आष्टा,देवास। यह हाई स्पीड कॉरिडोर देवास के करनावद के पास समाप्त होगा। सिंहस्थ के पहले इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button