उठ जा मेरे बच्चे… मृत बेटे के मुंह से कपड़ा हटाकर निहारते रहे पिता, मार्मिक दृश्य देख रो पड़े लोग

Bargi Dam Cruise Accident: जबलपुर क्रूज हादसे में अभी तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। कई हंसते खेलते परिवार उजड़ चुके हैं। गुरुवार को आंधी तूफान के वजह से बरगी बांध में एक क्रूज डूब गया और इस क्रूज में लगभग 40 लोग सवार थे जिसमें से दो दर्जन लोग सुरक्षित हैं और नौ लोगों की मौत हो चुकी है वहीं कई महिलाएं और बच्चों का शव अभी तक नहीं मिला है।
अस्पतालों में शवो का ढ़ेर लग गया और मृतकों के परिजन उन्हें देखकर विलख -बिलख कर रोते रहे। यहां एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला जहां पिता अपने बेटे के मुंह से बार-बार कपड़ा हटाकर रोते हुए कह रहे थे उठ जा मेरे बच्चे।
दिल्ली से शादी में आया था परिवार
दिल्ली कैंट के कर्मचारी जूलियस सिलहरी में अपने एक रिश्तेदार के घर शादी में आए थे। शुक्रवार यानी कि आज शादी होने वाली थी और गुरुवार को परिवार के साथ कुछ लोग क्रूज में घूमने का प्लान बनाकर निकले थे।
पत्नी माधुरी बेटी मरीना दामाद प्रदीप और बच्चों के साथ जूलियस भी क्रूज में सवार हो गए थे। समाज प्रदीप और बेटी सिया तो सुरक्षित मिल गई है लेकिन बेटी मरीना और उसका बेटा 3 साल लापता हो गए थे। शुक्रवार की सुबह मरीना और उनके बेटे की लाश मिली है।
पत्नी और बेटे की लाश देखकर प्रदीप बदहवास हो गए और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में जब शव रखा गया तो वह बार-बार अपने पत्नी और बेटे को देखकर रोते रहे। प्रदीप बार-बार बोल रहे थे उठ जा मेरे राजा बेटा यू चुप ना रह,इसे देखकर हर कोई रोने लगा।
जिस घर में आज शादी होने वाली थी अचानक उसघर में मातम छा गया और परिवार ही उजड़ गया। पत्नी और बेटे के अचानक चले जाने से प्रदीप का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं कई अन्य परिवार भी इस हादसे का शिकार हो गए हैं जहां मातम छाया हुआ है।
























