मंदसौर
तैरना सीखने कुएं में उतरी मासूम डूबी, मौत:मंदसौर में पूर्व सरपंच की पोती थी प्रियांशी; NDRF टीम ने निकाला शव

मंदसौर जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के नेनोरा गांव में रविवार दोपहर एक 13 साल की किशोरी की कुएं में डूबने से मौत हो गई। प्रियांशी पिता सुनील पाटीदार तैरना सीखने कुएं में गई थी, तभी वह डूब गई।
ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मंदसौर से NDRF की टीम को बुलाया गया।

NDRF की टीम ने किशोरी का शव कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
पिपलियामंडी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रियांशी ग्राम पंचायत नेनोरा के पूर्व सरपंच रामकिशन पाटीदार के भाई की पोती थी।



































