मप्र में PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, नकदी सहित 25 लाख की गाड़ी मिली

MP News: मध्य प्रदेश राज्य में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) द्वारा PWD एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर छापेमारी की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को सुबह बालाघाट जिले में लोक निर्माण विभाग की PIU शाखा में पदस्थ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के शासकीय आवास पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा यह कार्यवाही की गई है। बता दें कि आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा आज गुरुवार सुबह 6 बजे की गई इस छापामार कार्रवाई में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर किशोर सिंगारे के शासकीय आवास पर काफी मात्रा में कैश और लाखों रुपए की गाड़ी मिली है।

आय से अधिक संपत्ति मामले में शिकायत मिलने पर की गई है कार्रवाई
डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर किशोर के खिलाफ उन्हें आय से अधिक संपत्ति रखने और पद के दुरुपयोग करने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की तीन टीमों ने मिलकर यह कार्यवाही की है। इसका रिवाई के तहत PWD एग्जीक्यूटिव इंजीनियर किशोर के शासकीय आवास, जो बालाघाट में स्थित है, इसके अलावा राजधानी भोपाल और छिंदवाड़ा स्थित उनके आवासों पर एक साथ तीनों टीमें जांच कर रही हैं। बालाघाट स्थित किशोर के शासकीय आवास पर डीएसपी मंजीत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल बालाघाट स्थित किशोर के शासकीय आवास पर टीम को करीब 25 लाख रुपए कीमत का एक गाड़ी और ढाई लाख रुपए नकद मिलने की जानकारी सामने आई है।
बता दें कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर किशोर के खिलाफ 13 जुलाई को ईओडब्ल्यू में शिकायत की गई थी। ईओडब्ल्यू को मिली शिकायत के अनुसार तकरीबन पिछले 14 महीने से बालाघाट में पदस्थ किशोर सींगारे ठेकेदारों से निर्माण कार्यों के बिल में कमीशन लेते थे। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर किशोर के खिलाप एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी युनुस पप्पा खान ने 13 जुलाई को ईओडब्ल्यू में शिकायत की थी।
















































