मप्र के इन 5 जिलों की नदियों पर बिछेगा पुलों का जाल, 250 करोड रुपए होंगे खर्च

Madhya Pradesh news: मध्य प्रदेश में सड़क व्यवस्था अब और भी ज्यादा शानदार होने वाली है। राज्य के प्रमुख नदियों पर पुलों का जाल बिछाया जाएगा। 18 से ज्यादा पुलों का प्लान तैयार किया गया है। बारिश में कई गांव टापू बन जाते हैं ऐसे में अब नदियों पर पुल बन जाने से इन सभी गांव को काफी फायदा होगा।
लोक निर्माण विभाग के द्वारा ग्वालियर चंबल संभाग की प्रमुख नदियों, सांख, क्वारी, सिंध और पार्वती नदी पर पुलों का नेटवर्क तैयार करने की योजना बना ली गई है। इससे बारिश में ग्रामीणों को काफी आसानी होगी और सफर में भी रफ्तार मिलेगा। भिंड मुरैना शिवपुर और शिवपुरी जिले के प्रस्ताव प्शासन को भेज दिया गया है। कई जिलों के लिए तो हरी झंडी भी मिल चुकी है।
ग्वालियर चंबल संभाग में बरसात के समय काफी लोगों की मौत हो जाती है लेकिन अब यह समस्या हमेशा के लिए खत्म होने वाली है क्योंकि ग्वालियर में तीन पुलों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इनके निर्माण कार्य पूरी होने से सफर काफी ज्यादा आसान हो जाएगा।
मोतीझील तिगरा कैनल रोड से मेहंदीपुर मार्ग के बीच सांख नदी पर 950 लाख की लागत से पुल का निर्माण हो रहा है जो की महत्वपूर्ण पल है।
मुरैना जिले के क्वारी नदी पर सबसे महंगे पुल का निर्माण हो रहा है। यहां 2235 लाख की लागत से पुल का निर्माण हो रहा है। अब बता दे की बरसात में होने वाली समस्या को दूर करने के लिए ही यहां पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है।


















































