CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान : नर्मदा किनारे विकसित होगा भव्य तीर्थस्थल, करोड़ों रुपए होंगे खर्च

Madhya Pradesh news: मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के किनारे एक शानदार तीर्थ स्थल डेवलप किया जाएगा। इस तीर्थ स्थल का निर्माण हीरापुर में राजा हिरदेशाह लोधी के नाम पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका ऐलान किया है।राजा हिरदेशाह लोधी के पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने इसका ऐलान किया और इस दौरान उन्होंने राजा राजा हिरदेशाह लोधी के संघर्ष के बारे में भी बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए थे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राजा हिरदेशाह लोधी 1842 के क्रांति के महानायक थे और उनकी शौर्य गाथा आज भी बुंदेला लोधी समाज के नाटक लोकगीत और लाखों हृदय में जीवित है। सरकार उनके संघर्ष और आजादी में योगदान देने पर शोध करावेगी। इस घटनाक्रम को विभिन्न विभाग के कोर्स में भी शामिल किया जाएगा।
नर्मदा नदी किनारे बनेगा तीर्थ स्थल
इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया कि राजा हिरदेशाह लोधी के नाम पर नर्मदा नदी के किनारे एक भव्य तीर्थ स्थल का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा लगातार क्रांतिकारियों के सम्मान में कार्य किया जा रहा है।
रानी अवंती बाई के नाम पर सागर में यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई। राज्य सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कृषक कल्याण वर्ष मनाने की पहल भी की है इसके साथ ही सम्राट विक्रमादित्य पर शोध संस्थान भी बनाया गया है। नर्मदा नदी के किनारे तीर्थ स्थल बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे।

















































