मध्यप्रदेश

सागर में शराब से मौत के बाद आबकारी अमला अलर्ट:रतलाम और जावरा की 10 दुकानों पर छापेमारी, सैंपल लैब भेजे जाएंगे

शराब के सैंपल लेते आबकारी विभाग के अधिकारी। - Dainik Bhaskar

सागर में जहरीली शराब पीन से 15 लोगों की मौत व करीब 100 से अधिक की तबीयत बिगड़ने पर रतलाम में आबकारी विभाग अलर्ट हो गया। रविवार रात आबकारी विभाग ने शराब दुकानों की आकस्मिक जांच कर शराब के सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

रात में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे, पुष्पराज चौहान तथा संतोष मंडलोई द्वारा जांच की। अलग-अलग टीम ने रतलाम शहर व जावरा में करीब 10 कंपोजिट शराब दुकानों पर पहुंचकर देशी तथा विदेशी शराब की जांच की। शराब की गुणवत्ता का परीक्षण किया। साथ ही दुकानों से शराब के सैंपल लिए। जिनकी रासायनिक जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

जिले में 99 दुकान रतलाम शहर समेत जिले में 99 कंपोजिट देशी, विदेशी शराब की दुकानें है। सभी दुकानों से शराब के सैंपल लेकर आबकारी विभाग द्वारा जांच की जाएगी। टीम ने सैंपल शराब की दुकानों पर मौजूद स्टॉक, बिक्री रिकॉर्ड और बोतलों के होलोग्राम के साथ बारकोड की भी जांच की। सभी दुकानदारों को दुकान के बाहर खड़े रखकर शराब नहीं पिलाने की चेतावनी दी।

आसपास की होटलों और पान की दुकानों के संचालकों को भी समझाइश दी की वो सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के लिए लोगों को जगह उपलब्ध नहीं करवाए। यदि ऐसा होता है तो शराब दुकान के साथ होटल व पान की दुकान के संचालकों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सहायक आबकारी आयुक्त विकास मंडलोई ने बताया शराब दुकानों से शराब के सैंपल लेकर सागर लैब में जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button