8वीं पास युवाओं को सरकार बिना ब्याज दे रही है 10 लाख का लोन, जानें कैसे करें आवेदन

CM Youth self-employed Scheme: समय-समय पर केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है ताकि युवाओं को बेहतर भविष्य मिले। राजस्थान सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2026 की शुरुआत हुई है जिसके अंतर्गत 30000 युवाओं को लोन दिया जाएगा वह भी ब्याज फ्री। इस योजना की शुरुआत युवाओं को बेहतर भविष्य देने के लिए किया गया है।
यह योजना उद्योग और वाणिज्य विभाग के द्वारा चलाए जा रहा है और इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें ब्याज नहीं देना होगा। 2026 जनवरी में इसकी शुरुआत हुई थी और 3 मार्च 2029 तक यह योजना लागू रहेगी। लगभग 1 लाख से अधिक युवाओं को योजना के अंतर्गत लोन मिलेगा।
कितना मिलेगा लोन
इस योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपए का लोन मिलता है। इसके साथ ही सरकार के द्वारा इस योजना में ब्याज पूरी तरह से माफ कर दिया जाता है इसका साफ मतलब है कि लाभार्थियों को किसी भी तरह का ब्याज नहीं देना होगा।
कौन ले सकता है योजना का लाभ
योजना का लाभ केवल राजस्थान के स्थाई निवासियों को मिलेगा।
इसके अंतर्गत 18 से 45 साल के उम्र के युवाओं को लोन मिलेगा।
आपकी योग्यता आठवीं पास होनी चाहिए और आप बैंक डिफाल्टर नहीं होना चाहिए।
व्यक्तिगत और संस्थागत दोनों लोग इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
किन कामों के लिए मिलेगा लोन
इस योजना के अंतर्गत लोन मैन्युफैक्चरिंग सर्विस और ट्रेड सेक्टर के बिजनेस के लिए आपको लोन मिलेगा यानी कि आप दुकान स्टार्ट कर सकते हैं सर्विस बिजनेस या छोटा उद्योग खोल सकते हैं। आप राजस्थान सरकार का ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।


























