आखरी मौका : कल तक पूरा नहीं किया ये काम तो बंद हो जाएगा Bank Account, अलर्ट जारी

PNB Bank Alert: आपका भी अगर अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक में है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा अपने ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। पीएनबी से ग्राहकों से कहा है कि अगर आपका 3 साल से निष्क्रिय है तो आप फटाफट केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें वरना आपका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा।
16 तारीख से बंद हो जाएगा यह बैंक अकाउंट
16 तारीख तक अगर आप केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं तो आपका पीएनबी का अकाउंट निष्क्रिय कर दिया जाएगा। बैंक के द्वारा मार्च में ही अलर्ट जारी किया गया कि जिन लोगों ने 3 साल से अपने बैंक अकाउंट से जुड़ा कोई काम नहीं किया है और बैंक से कोई लेनदेन की प्रक्रिया नहीं होती है उनका अकाउंट निष्क्रिय घोषित कर दिया जाएगा।
जल्द से जल्द पूरी करें केवाईसी की प्रक्रिया
आप अगर अपना बैंक अकाउंट निष्क्रिय होने से बचना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आप अगर 16 तारीख तक केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं तो आपका अकाउंट निष्क्रिय हो जाएगा। ऐसे में आप अकाउंट से जुड़ा कोई भी काम नहीं कर पाएंगे।
अगर एक बार आपका अकाउंट निष्क्रिय घोषित हो जाता है तो उसके बाद दोबारा अकाउंट चालू करवाने के लिए आपको कई कागजी प्रक्रिया से गुजरना होगा। ऐसे में आपको जल्द से जल्द केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
बैंक का कहना है कि कुछ जरूरी कारणों के वजह से हमने ऐसा फैसला लिया है।बैंक ने बताया कि लंबे समय से बंद चल रहे बैंक अकाउंट से धोखाधड़ी से जुड़ी घटनाएं होने लगती है। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लंबी समय से बंद पड़े अकाउंट को निष्क्रिय करने का फैसला लिया गया है।



















































