कारोबारमध्यप्रदेश

Indian railway news: मप्र से गुजरने वाली इन 6 स्पेशल ट्रेनों को किया जाएगा नियमित, ₹150 तक कम हो जाएगा किराया

Indian railway news: मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। इंडियन रेलवे के द्वारा राज्य की रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। पश्चिम मध्य रेलवे जोन में लंबे समय से चलने वाली 6 स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने का फैसला लिया है। जुलाई तक इन ट्रेनों को नियमित कर दिया जाएगा।

इन ट्रेनों को स्पेशल श्रेणी से हटकर नियमित एक्सप्रेस श्रेणी का बना दिया जाएगा इसके बाद ट्रेनों का किराया ₹10 से लेकर 150 रुपए तक कम हो जाएगा। इन ट्रेनों के नियमित होने के बाद यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।

लाखो यात्रियों को मिलेगा फायदा

रेलवे के इस निर्णय से खास कर दैनिक यात्रियों नौकरी करने वाले लोग और छात्रों को सीधा फायदा मिलेगा। आपको बता दे भोपाल से गुजरने वाली आरकेएमपी अगरतला और जबलपुर बांद्रा स्पेशल जैसी ट्रेनों को नियमित ट्रेनों में बदल जाएगा।

स्पेशल ट्रेन होने के वजह से अभी कई बार ट्रेनों के टाइमिंग में बदलाव हो जाता है लेकिन जब यह ट्रेन नियमित हो जाएगा तो इसका टाइमिंग नहीं बदलेगा जिससे लाखों लोगों को फायदा होगा। रेलवे का लक्ष्य ज्यादातर ट्रेनों को अस्थाई श्रेणी में लाना है ताकि सफर करने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।

कितना कम हो जाएगा किराया

500 किमी तक के किराये में इतनी राहत

श्रेणी स्पेशल ट्रेन किराया रेगुलर ट्रेन किराया


जनरल ₹170-190 ₹150-160
स्लीपर ₹360-390 ₹320-340
थर्ड एसी ₹950-1050 ₹850-920
सेकंड एसी ₹1350-1450 ₹1200-1300

इन ट्रेनों को नियमित करेगा रेलवे

RKMP-अगरतला-RKMP (01665-01666)
जबलपुर-पुणे-जबलपुर (02131-02132)
जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर (02197-02198)
रीवा-सीएसएमटी-रीवा (02187-02188)
जबलपुर-हावड़ा-जबलपुर (01701-01702)
जबलपुर-बांद्रा-जबलपुर (02133-02134)

Related Articles

Back to top button