May Bank Holidays:जल्द निपटा लें जरूरी काम! मई में बैंकों में रहेगी लंबी छुट्टियां, देखें लिस्ट

May Bank Holidays: अप्रैल का महीना चंद दिनों में खत्म होने वाला है और मई के महीने की शुरुआत होने वाली है हालांकि मई के महीने की शुरुआत के साथ ही बैंकों में छुट्टियां शुरू हो जाएगी। अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो फटाफट पूरा कर लीजिए क्योंकि मई के महीने में बैंकों में टोटल 12 दिन की छुट्टियां रहने वाली है।
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा हर महीने बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है और मई के महीने में भी छुट्टियों की लिस्ट आरबीआई ने जारी कर दिया है।मई में बैंकों में 12 दिन की छुट्टियां रहने वाली है। तो आईए देखते हैं छुट्टियों की पूरी लिस्ट…
मई के महीने में बैंक में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
- 1 मई (शुक्रवार) – बुद्ध पूर्णिमा / मई दिवस
इस दिन महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बैंक बंद ।
- 3 मई (रविवार) – पूरे देश में वीकली हॉलिडे रहेगा।
- 9 मई (शनिवार) – दूसरा शनिवार और रविंद्रनाथ टैगोर जयंती
दूसरे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के वजह से पश्चिम बंगाल में इस दिन बैंकों में छुट्टियां रहेगी।
- 10 मई (रविवार) – पूरे देश में बैंक बंद।
- 16 मई (शनिवार) – राज्य दिवस के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
- 17 मई (रविवार) – पूरे देश में वीकली छुट्टी।
- 23 मई (शनिवार) – चौथा शनिवार – पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 24 मई (रविवार) – पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 मई (मंगलवार) – काजी नजरुल इस्लाम के जन्मदिन के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
- 27 मई (बुधवार) – बकरीद (ईद-उल-जुहा)
बकरीद के दिन लगभग देश के सभी राज्यों में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 28 मई (गुरुवार) – बकरी ईद ईद-उल-जुहा के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
- 31 मई (रविवार) – पूरे देश में वीकली हॉलिडे
ऑनलाइन काम पर नहीं पड़ेगा कोई असर
हालांकि इस दौरान ऑनलाइन काम पर कोई असर देखने को नहीं मिलेगा। आप फोनपे गूगल पे पेटीएम जैसे एप्स से आसानी से पेमेंट कर पाएंगे। आप एटीएम का इस्तेमाल भी कर पाएंगे हालांकि बैंकिंग से जुड़ा काम नहीं हो पाएगा।



















































