Sonam Raghuvanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बड़ा अपडेट, सोनम रघुवंशी को मिली जमानत

Sonam Raghuvanshi: मध्य प्रदेश के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। सोनम रघुवंशी के ऊपर उनके पति राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप लगा है जिसके बाद से वह कई महीनो से शिलांग के जेल में बंद थी। अब कोर्ट के द्वारा उन्हें जमानत दे दी गई है।
इस बात की पुष्टि खुद मृतक राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने किया। राजा का परिवार इंसाफ की लड़ाई लड़ रहा है ऐसे में सोनम रघुवंशी को जमानत मिलना उनके लिए एक झटका जैसा है।
पहले तीन बार रद्द हो चुकी थी जमानत याचिका
सोनम रघुवंशी पति राजा रघुवंशी की हत्या के बाद कई महीनो से जेल में बंद थी और इसके पहले कोर्ट ने तीन बार उनकी जमानत याचिका को रद्द कर दिया था। सोनम रघुवंशी की मदद करने वाले लोकेंद्र सिंह तोमर बालवीर अहिरवार और श्रीलोम जेम्स को अदालत ने जमानत पहले ही दे दी है।
अब सोनम रघुवंशी को भी जमानत मिल गई है। वही सोनम रघुवंशी का प्रेमी राज कुशवाहा अभी भी जेल के अंदर बंद है। आपको बता दे कि सोनम रघुवंशी को अचानक जमानत मिलने से राजा का परिवार काफी दुखी है।
हनीमून पर हुई थी राजा रघुवंशी की हत्या
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम से शादी हुई थी और 20 मई को वह मेघालय हनीमून के लिए रवाना हो गए थे। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहर के एक होम स्टे में रुके थे कुछ घंटे बाद दोनों लापता हो गए थे। 27 तारीख को सर्चिंग शुरू हुई इसके बाद 2 जून को राजा का लाश एक खाई में मिला था।
बाद में पोस्टमार्टम के बाद पता चला की पेड़ काटने वाले हथियार से राजा रघुवंशी की हत्या हुई थी जिसके बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था लेकिन अभी तक पांच आरोपी जमानत पर छूट चुके हैं। सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने से राजा का परिवार काफी दुखी है।



















































