MP News: मध्य प्रदेश के 289 अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस , होगी FIR, जानें क्या है कारण

MP News: मई की शुरुआत के साथ ही मध्य प्रदेश में जनगणना का काम शुरू हो गया है। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के शुरुआत के साथ ही मकानों का सूचीकरण का काम भी शुरू हो गया है।
इस काम में लगे कर्मचारी घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और उससे संबंधित सवाल पूछ रहे हैं। राज्य सरकार के द्वारा पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना का काम पूरी ईमानदारी के साथ करना है और जनगणना के काम में लगे अधिकारी और कर्मचारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी। लेकिन इसके बाद भी कई अधिकारी और कर्मचारी अपने काम में कोटा ही बारात रहे हैं ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।
तकरीबन 289 अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है। अगर अधिकारी और कर्मचारी इसका जवाब नहीं देते हैं तो जनगणना अधिनियम के अंतर्गत उनके ऊपर FIR दर्ज किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
कारण बताओ सूचना पत्र जारी
निगमायुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी क्षितिज सिंघल ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। जो भी अधिकारी और कर्मचारी जनगणना के काम में उपस्थित नहीं हुए हैं उन्हें तत्काल रूप से जनगणना काम में उपस्थित होना है और वह जनगणना में क्यों उपस्थित नहीं हुए थे इसका जवाब भी जनगणना अधिकारी तक पहुंचना है।
अगर जवाब संतुष्ट करने वाला नहीं होगा तो फिर उनके ऊपर कारवाई की जाएगी। सरकार के द्वारा पहले ही स्पष्ट रूप से कह दिया गया था की जनगणना एक काम में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद भी कई अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा जनगणना का काम ठीक से नहीं किया जा रहा है और कई कर्मचारी और अधिकारी तो जनगणना के काम से गायब हो जा रहे हैं। इस लापरवाही के बाद विभाग के द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।



















































