299 करोड खर्च कर बदलेगी महाकालेश्वर मंदिर की तस्वीर, मंदिर में होगी ये आधुनिक व्यवस्थाएं

Mahakaleshwar Temple Master Plan: महाकालेश्वर मंदिर की तस्वीर बदलने वाली है। सोमवार को महाकाल महलोक कंट्रोल रूम में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की एक बैठक हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। सिंहस्थ के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष व्यवस्था देने की बात भी की गई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
299 करोड रुपए खर्च कर बदलेगी मंदिर की तस्वीर
मंदिर समिति के द्वारा 2026-27 के लिए 299 करोड रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से बचने के लिए महाकाल महलोक में 11 करोड रुपए की लागत से फैब्रिकेशन सेट लगाया जाएगा ताकि बरसात के दौरान श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो।
क्यूआर कोड आधारित डिजिटल सुविधा भी मिलेगी
मंदिर में दर्शन व्यवस्था को स्मार्ट बनने के लिए भी प्रबंधन के द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। इसके अंतर्गत दर्शन के लिए कर कोड बेस्ट फ्लैप बैरियर्स स्थापित किए जाएंगे ताकि भीड़ प्रबंधन किया जा सके और आसानी से श्रद्धालु महाकाल का दर्शन कर सके।
मंदिर की वेबसाइट पर अन्य क्षेत्र मॉड्यूल शुरू होगा। इससे श्रद्धालु अनुदान और भोजन की अग्रिम ऑनलाइन बुक कर पाएंगे। संध्या और शयन आरती के आध्यात्मिक महत्व का व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाएगा।
सुरक्षा होगी मजबूत
आगामी सिंहस्थ को देखते हुए समिति ने सुरक्षा और दान व्यवस्था को मजबूत करने का फैसला लिया है। नए बैरिकेट्स लगाए जाएंगे इसके साथ ही साथ इन बैरिकेट्स को स्टेनलेस स्टील का बनाया जाएगा। मंदिर और महलोक के कंट्रोल रूम का एकीकरण कर उसे आधुनिक बनाया जाएगा।
प्रबंध समिति ने मंदिर के कर्मचारियों के हित में भी फैसला लिया। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के साथ वेतन भुगतान करने का अनुमोदन किया गया है।

















































