40 मिनट में तय होगा इन दो शहरों का सफर, नए बाईपास का होगा निर्माण, किसानों पर बरसेगा पैसा

MP Road news: जबलपुर नागपुर से आने वाले लोगों को अब इंदौर जाने के लिए भोपाल शहर होकर बाईपास पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब नर्मदा पुरम रोड के 11 मिल से पश्चिमी बाईपास का रास्ता पकड़ कर आसानी से जबलपुर से इंदौर का सफर तय किया जा सकेगा। इससे सफर में 40 मिनट का समय बचेगा।
आपको बता दे 11 मिल रतनपुर सड़क से फंदा जोड़ तक 36 किलोमीटर के पश्चिमी बाईपास का निर्माण किया जा रहा है जो की कोलार का थूआखेड़ा से लेकर कजलीखेड़ा, कालापानी क्षेत्र से होकर गुजरेगा। जल्द इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जिन किसानों की जमीन ली जाएगी उन्हें काफी अच्छा पैसा दिया जाएगा।
आपको बता दे यह बायपास 11 मिल के पास से शुरू होकर इंदौर रोड पर फंदा जोड़ के पास तक जाएगा। यह बाईपास टोटल 36.60 किलोमीटर लंबा होगा और वर्तमान में यह फोरलेन मार्ग होगा। भविष्य में इसका विस्तार सिक्स लेन रोड के रूप में कर दिया जाएगा। इसके बनने से इंदौर हाईवे से नर्मदा पुरम रोड की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। इससे भोपाल शहर के मित्र ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा।
बाईपास निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और यह प्रक्रिया लगभग अपने अंतिम चरण में है। इसके लिए डिजाइन को मंजूरी मिल चुकी है और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के बाद जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।


















































