मध्यप्रदेश

मप्र में यहां बनेगा 77km लम्बा 6-लेन सड़क, 2100 करोड़ रुपये होंगे खर्च

MP New Road News: मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से मध्य प्रदेश में लगातार नई सड़क एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। इंदौर शहर में एक नया सिक्स लेन सड़क का निर्माण कार्य होने वाला है हालांकि एमपी हाई कोर्ट के द्वारा इस नई सड़क के निर्माण के लिए जमीन लेने पर रोक लगा दिया गया है।

देवास से पीथमपुर के नजदीक से नांदेड़ के बीच 74 गांव की 640 हेक्टेयर जमीन पर 77 किलोमीटर की सिक्स लेन सड़क का निर्माण होने वाला है। इस प्रोजेक्ट में टोटल 2100 करोड रुपए खर्च होंगे जिसके लिए NHAI के द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया है। इस अधिसूचना में 10 से ज्यादा गांव में केवल जमीन का खसरा नंबर दिखाया गया है और खसरा नंबर के किस भाग की जमीन ली जाएगी इसका उल्लेख नहीं हुआ है।

जमीन के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ रही है यही वजह है कि हाईकोर्ट ने इन सभी जमीन को लेने पर रोक दिया गया है। हाई कोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा है की सबसे पहले जमीन के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाए

किसी खसरे में यदि 1000 वर्ग फीट जमीन में से 100 वर्ग फीट जमीन जा रही है तो वह कहां की है यह भी स्पष्ट किया जाए। इस सिक्स लेन सड़क का निर्माण होने के बाद सफर आसान हो जाएगा हालांकि फिलहाल इसके निर्माण कार्य पर रोक लगी है। जब तक NHAI के द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती है तब तक इसका निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा।

एमपी हाई कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहां है की सबसे पहले जमीन के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाए। NHAI के द्वारा ही इस सिक्स लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button