मध्यप्रदेश

करोड़ों रुपए खर्चकर मप्र के इस शहर की बदलेगी सूरत,कई नई सड़कों का होगा निर्माण, मास्टर प्लान तैयार

Madhya Pradesh news: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य में लगातार विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब राज्य के ग्वालियर शहर का नक्शा पूरी तरह से बदलने वाला है। सरकार के द्वारा ग्वालियर शहर का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है। शहर की सड़कों के चौड़ीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है।

शहर में ट्रैफिक की समस्या को खत्म करने के लिए विशेष व्यवस्था किया जाएगा। शहर के व्यस्ततम मार्गों को बेहतर कनेक्टिविटी दी जाएगी इसके साथ ही साथ जो भी कालोनियां शहर के अंदर की तरफ है उसके लिए भी बेहतर व्यवस्था किया जाएगा।

पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान

शहर में पार्किंग की कमी को दूर करने के लिए भी मास्टर प्लान तैयार किया गया है। मास्टर प्लान 2035 के अंतर्गत कटोरताल, महाराज बाड़ा मल्टी पार्किंग, सिटी सेंटर, जयेंद्रगंज और एमएलबी कॉलेज के आसपास मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

अब एक लाइन में बनेंगे मकान

अब शहर में मनमर्जी के हिसाब से मकान का निर्माण नहीं हो पाएगा। मकान को एक सीट में व्यवस्थित तरीके से बनाना होगा। इसके लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।

केंद्र सरकार के स्कीम के अंतर्गत शहर के प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। फिलहाल 500 करोड रुपए खर्च करके तीनों विधानसभा क्षेत्र के सड़कों का चौड़ीकरण का काम शुरू किया जाएगा।

इन सड़कों पर किया जा रहा है विशेष रूप से फोकस

नाका चंद्रवदनी से विक्की फैक्ट्री तिराहा तक की सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है।


आदर्श मिल से कटी घाटी रोड पर अतिक्रमण को हटाया जा रहा है और इस रास्ते को साफ किया जा रहा है।


लक्कडख़ाना पुल बनने से महाराज बाड़ा, ईदगाह, रॉक्सी पुल, सिकंदर कंपू और माधौगंज क्षेत्र की सड़कों का भी चौड़ीकरण किया जाएगा।


किलागेट-हजीरा-गोला का मंदिर मार्ग चौड़ा होने से चार शहर का नाका, तानसेन नगर और पड़ाव रोड का दबाव घटेगा।


गोला का मंदिर, मुरार, बिरला नगर, भिंड रोड और रेलवे स्टेशन से जुड़े सड़कों के ट्रैफिक का पूरा सिस्टम बदल दिया जाएगा।


सिटी सेंटर, आरआर टावर और मोतीझील जैसे इलाकों में 30 से 60 मीटर चौड़ी सड़कों का निर्माण किया जाएगा ताकि इधर आने वाली गाड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button